Site icon Dainik Savera Times

Waqf Bill Present in Rajya Sabha : BJP ने हमेशा मुसलमानों को अपना भाई माना… मिथुन चक्रवर्ती

नेशनल डेस्क : बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को कड़े विरोध के बीच पारित किया गया। इस बिल के पक्ष में 288 सांसदों ने वोट दिया जबकि इसके विरोध में 232 सांसदों ने वोट डाले। विपक्षी दलों ने इस बिल के खिलाफ बहस के दौरान 100 से ज्यादा संशोधन प्रस्ताव दिए थे, लेकिन वोटिंग के दौरान ये सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए गए। वहीं अब लोकसभा से पास होने के बाद आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया। बता दें कि इस बिल को राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के द्वारा पेश किया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

LIVE UPDATES :

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राज्यसभा में नंबर गेम

राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर आज बहस और वोटिंग  होगी। यहाँ पर भी सरकार को बहुमत प्राप्त है, लेकिन विपक्ष  विरोध करेगी। आइए जानते है कि राज्यसभा में इस बिल के समर्थन में कितने सांसद है…

राज्यसभा में समर्थन करने वाले सांसद

कुल मिलाकर सरकार के पक्ष में 125 सांसद हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 119 से अधिक हैं।

राज्यसभा में विरोध करने वाले सांसद

विपक्ष के पास कुल 88 सांसद हैं। इसके अलावा 7 सांसदों का रुख अभी भी अस्पष्ट है।

सरकार का दावा, धार्मिक कार्यों में हस्तक्षेप नहीं

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक के जरिए सरकार और वक्फ बोर्ड मस्जिदों या अन्य धार्मिक संस्थानों के धार्मिक कार्यों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 1995 में जब यह कानून बनाया गया था, तब किसी ने इसे असंवैधानिक नहीं कहा था। रिजिजू ने कहा, “आज हम इसे सुधार कर ला रहे हैं तो यह असंवैधानिक लग रहा है।” लोकसभा और राज्यसभा दोनों में वक्फ (संशोधन) विधेयक को सरकार का समर्थन मिला है। विपक्ष ने इसे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ और असंवैधानिक बताते हुए विरोध किया है। इस पर बहस और विवाद आगे भी जारी रहेंगे।

Exit mobile version