Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Updates: दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बढ़ी गर्मी, IMD का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

March 28, 2025

Weather Updates: दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बढ़ी गर्मी, IMD का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Weather Updates 28th March : मार्च का महीना खत्म होने को है भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को अभी से ही परेशान करना शुरू कर दिया है। हालांकि प्रदेश में कल के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिन भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने की सम्भवना हैं। हालांकि IMD का कहना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में फिर से गर्मी और तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

आज दिल्ली का आसमान रहेगा साफ

मौसम विभाग ने अनुसार आज दिल्ली का आसमान साफ ​​रहेगाऔर तेज धूप खिली रहेगी आपको बता दे कि इस दौरान हवा 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। कभी-कभी यह गति 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। यदि हवा की गति बढ़ती है तो अगले तीन-चार दिनों तक तापमान थोड़ा कम रह सकता है।

बिहार का आज का मौसम

पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। पूर्वोत्तर भागों को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों में सतही हवा की गति 30 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

तेज हवाएं चलने से तापमान में हो सकती है गिरावट

IMD के अनुसार शुक्रवार से हवाएं में बदलाव होगा। बता दे कि उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है।
इस दौरान 29 और 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है और तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

अगले 7 दिन तक साफ रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में आज यानि शुक्रवार से एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। राज्य में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि मनाली में 2.6 डिग्री दर्ज की गई, जबकि अन्य स्थानों पर एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें