Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी बरातियों की कार, 2 ने मौके पर तोड़ा दम

October 2, 2025

अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी बरातियों की कार, 2 ने मौके पर तोड़ा दम

हिमाचल डेस्क. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दशहरा के दिन बारात में जा रही एक कार खाई में जा गिरी। यह हादसा नैनाटिक्कर-ढंगयार मार्ग पर किला कलाच के पास हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: बंदूक की नोक पर राष्ट्रगान का सम्मान करवाना सरकार की नाकामी… BJP पर महबूबा मुफ्ती का गंभीर आरोप

घायलों को एमएमयू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सोलन जिला के अर्की उपमंडल के घेणा भूमती गांव से बारात पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के ढंगयार जा रही थी। गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे किला कलाच के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में बड़ा हादसा, लागार्डिया एयरपोर्ट पर दो प्लेन आपस में टकराए (VIDEO)

इस हादसे में वीरेंद्र और लीला दत्त की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक केशव, जयदेव और कमलचंद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से जयदेव और केशव की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले पर पुलिस थाना पच्छाद के प्रभारी जय सिंह ने बताया कि कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से यह दुखद घटना हुई। हादसे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें