Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच महामुकाबला, Pat Cummins के पास कई रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका

June 8, 2025

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच महामुकाबला, Pat Cummins के पास कई रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका

Pat Cummins WTC 2023-25 Wickets : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 ​​का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 11 जून से इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस खिताबी भिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी एक बार फिर पैट कमिंस कर रहे हैं, जो इस मैच में कई अहम रिकॉर्ड बना सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड खतरे में

WTC 2023-25 चक्र में अब तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भारत के जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 77 विकेट चटकाए हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस उनसे सिर्फ 4 विकेट पीछे हैं। कमिंस ने अब तक 73 विकेट झटके हैं और अगर वह फाइनल में 5 विकेट लेने में सफल हो जाते हैं, तो वह बुमराह को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट का सुनहरा मौका

पैट कमिंस टेस्ट क्रिकेट में अब तक 67 मैचों में 294 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले में अगर वह 6 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे। यह मुकाम उन्हें ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाजों की सूची में और ऊपर पहुंचा देगा।

WTC ट्रॉफी की रक्षा करेगा ऑस्ट्रेलिया

गौरतलब है कि पैट कमिंस की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताब अपने नाम किया था, जहां उन्होंने टीम इंडिया को फाइनल में मात दी थी। अब एक बार फिर उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पैट कमिंस अपनी धारदार गेंदबाजी और सूझबूझ भरी कप्तानी के लिए जाने जाते हैं, और इस बार भी उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी।

कमिंस का अब तक का सफर

टेस्ट डेब्यू: 2011
टेस्ट विकेट: 294 (67 मैचों में)
वनडे विकेट: 143
टी20 इंटरनेशनल विकेट: 66

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें