Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका में गर्भावस्था संबंधी मृत्यु दर महामारी के शुरुआती स्तर तक पहुंची

May 3, 2024

अमरीका में गर्भावस्था संबंधी मृत्यु दर महामारी के शुरुआती स्तर तक पहुंची

न्यूयार्क: अमरीका में गर्भावस्था संबंधी मृत्यु दर महामारी के शुरुआती स्तर तक पहुंच गई है। नए सरकारी आंकड़ों ने यह जानकारी दी है। सीडीसी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष प्रसव या गर्भावस्था के दौरान करीब 680 महिलाओं की जान गई। यह आंकड़े 2022 में 817 मौत और 2021 में 1,205 मौत के मुकाबले कम है जब यह पिछले 50 वर्षो की तुलना में अपने उच्चतम स्तर पर था। रोग नियंत्रण और मातृ मृत्यु रोकथाम केन्द्र की शोधार्थी डोना होयर्ट ने बताया कि कोविड-19 को बढ़ती मातृ मृत्यु दर का मुख्य स्पष्टीकरण चिन्हित किया।

कोरोना वायरस गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूपर से हानिकारक हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी के बुरे दिनों में गर्भवतियों की समस्या पर ध्यान न देकर डॉक्टरों ने खतरे पैदा कर दिए हैं। कुछ मृत्यु प्रमाण पत्र बताते हैं कि गर्भावस्था संबंधी मौत की संख्या में बढ़ौतरी का कारण कोरोना वायरस है। होयर्ट का कहना है कि यह संख्या साल 2021 में 400 थी पर पिछले 10 सालों की तुलना में कम है। वीरवार को एजैंसी ने मातृ मत्यु दर 2022 के अंतिम आंकड़े जारी किए। हाल ही में एजैंसी ने साल 2023 के अनंतिम आंकड़े जारी किए हैं।

होयर्ट ने बताया कि आंकड़ों के अग्रिम वेिषण के बाद परिवर्तन की संभावनाएं हैं 2022 के पूरक आंकड़े साल 2023 के अनंतिम आंकड़ों की अपेक्षा 11 प्रतिशत अधिक है। सीडीसी उन महिलाओं की गणना करता है जिनकी मृत्यु गर्भावस्था के दौरान, प्रसव के दौरान और जन्म के 42 दिन बाद तक गर्भावस्था से संबंधित स्थितियों से होती है। अत्याधिक रक्तस्नव, रक्त वाहिका में रुकावट और संक्रमण इसके प्रमुख कारक है। अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में प्रत्येक 1 लाख जीवित जन्मों पर लगभग 19 मातृ मौतें हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें