Site icon Dainik Savera Times

कमर और चर्बी कम करने के लिए हफ्ते में 150 मिनट एरोबिक व्यायाम की सलाह

नई दिल्ली: शोधकर्ताओं ने अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त लगभग 7,000 वयस्कों पर किए गए 116 अध्ययनों की समीक्षा के बाद कहा है कि कमर और शरीर की चर्बी कम करने के लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एरोबिक व्यायाम करना महत्वपूर्ण है। सप्ताह में 300 मिनट एरोबिक प्रशिक्षण से शरीर के वजन और कमर की परिधि में सबसे अधिक कमी देखी गई, सप्ताह में 150 मिनट एरोबिक अभ्यास से शरीर में वसा प्रतिशत में सबसे अधिक सुधार देखा गया। ये निष्कर्ष ‘द जर्नल ऑफ द अमेरिकन मैडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) नैटवर्क ओपन में प्रकाशित हुए। एरोबिक या काíडयोरैस्पिरेटरी व्यायाम, जिसमें दौड़ना और साइकिल चलाना शामिल है, हृदय गति को बढ़़ाते हैं और मांसपेशियों और अंगों तक ऑक्सीजन की आपूíत में सुधार करते हैं।

लंदन के इंपीरियल कॉलेज सहित अन्य शोधकर्ताओं ने कहा कि वजन कम करने के लिए कितने समय तक एरोबिक प्रशिक्षण करना चाहिए, इस बारे में वर्तमान सिफारिशें व्यक्तिगत अध्ययनों पर आधारित हैं तथा मेटा-वेिषण या पूर्व में प्रकाशित साहित्य की समीक्षा कम है। अपने वेिषण के लिए, टीम ने यादृच्छिक नैदानिक परीक्षणों को देखा – एक प्रकार का प्रयोग जो यह तुलना करता है कि किसी दी गयी स्थिति के लिए हस्तक्षेप कितना प्रभावी है। अध्ययन में वयस्कों में कम से कम 8 सप्ताह की निगरानी में एरोबिक प्रशिक्षण शामिल था, जिनका ‘बॉडी मास इंडैक्स’ 25 (पश्चिमी देशों के लिए) या 23 (एशियाई) से अधिक था।

ये भी देखें : Gold-Silver Rates: सोना-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे? जानें अपने शहर में इनके लेटेस्ट रेट

Exit mobile version