Aam Panna Recipe: मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगता है और इस मौसम में लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग कई तरह के देसी पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। इन्हीं में से एक लोकप्रिय ड्रिंक है आम पन्ना, जो कच्चे आम से बनाया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाना भी काफी आसान है और बच्चे-बड़े सभी इसे पसंद करते हैं।
आम पन्ना बनाने के लिए सामग्री
कच्चे आम (कैरी) – 4
भुना हुआ जीरा पाउडर – 2 टीस्पून
काला नमक – 3 टीस्पून
पुदीने की पत्तियां – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
ये भी पढ़ें :
बनाने की आसान विधि
स्टेप 1: सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद कुकर में इतना पानी डालें कि आम पूरी तरह डूब जाएं।
स्टेप 2: अब आमों को कुकर में डालकर 1–2 सीटी आने तक उबाल लें ताकि वे अच्छी तरह पक जाएं।
स्टेप 3: इसी दौरान एक पैन में जीरा हल्का भून लें और ठंडा होने के बाद उसे पीसकर पाउडर बना लें।
स्टेप 4: उबले हुए आमों को कुकर से निकालकर ठंडा होने दें। इसके बाद उनका छिलका हटाकर गूदा निकाल लें और अच्छी तरह मैश कर लें। गुठलियां अलग कर दें।
स्टेप 5: अब इस आम के गूदे में आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं। फिर इसमें काला नमक, जीरा पाउडर और साधारण नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
स्टेप 6: अंत में पुदीने की पत्तियां डालें और इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद गिलास में डालकर सर्व करें।
ये भी देखें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...