Dhurandhar 2: एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘आरी आरी’ रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
इस गाने में जबरदस्त एक्शन, दमदार म्यूजिक और रणवीर सिंह का धाकड़ अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने की झलक पहले ही ट्रेलर में दिखाई गई थी, जिससे फैंस इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
पंजाबी हिट गाने का मॉडर्न रीमिक्स
‘आरी आरी’ दरअसल 2000 के दशक की शुरुआत में आए एक लोकप्रिय पंजाबी गाने का आधुनिक रीमिक्स है। मूल गाना डेनमार्क के म्यूजिक ग्रुप ‘बॉम्बे रॉकर्स’ ने बनाया था, जो साल 2003 में अस्तित्व में आया था। इस बैंड की शुरुआत गायक नवतेज सिंह रेहल ने निर्माता थॉमस सार्डोर्फ और जानूस बार्नेविट्ज़ के साथ कई म्यूजिक सेशन के बाद की थी।
ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भावुक हुए शिवम दुबे, घर पहुंचकर पिता को पहनाया मेडल; वीडियो हुआ वायरल
यह गीत पंजाबी लोकगीत ‘बारी बरसी’ की परंपरा से प्रेरित है, जो ‘बोलियां’ नाम से जानी जाने वाली लोक कविता का हिस्सा है। इन बोलियों की शुरुआत अक्सर प्रसिद्ध पंक्ति “बारी बरसी खट्टन गया सी” से होती है। यह पंक्ति उस व्यक्ति की कहानी को दर्शाती है जो काम की तलाश में घर से कई सालों के लिए दूर जाता है और फिर वापस लौटता है। पुराने समय में परिवार के पालन-पोषण के लिए ऐसी यात्राएं आम हुआ करती थीं। खास बात यह है कि ये लोकगीत लिखित रूप में नहीं बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी मौखिक रूप से साझा किए जाते रहे हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म में पहले भी दिख चुकी है झलक
यह पहली बार नहीं है जब ‘बारी बरसी’ से प्रेरित कोई गीत रणवीर सिंह की फिल्म में शामिल किया गया हो। इससे पहले उनकी डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में भी इसी परंपरा से प्रेरित एक गाने का इस्तेमाल किया गया था।
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले हुआ है। फिल्म की अवधि लगभग चार घंटे बताई जा रही है, जो इसे एक बड़े सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश करती है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- फायरिंग के बाद फारूक अब्दुल्ला के घर पर बड़ी सुरक्षा, आरोपी का घर किया सील
फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है और 19 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ट्रेलर और गाने को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...