Site icon Dainik Savera Times

शराब पीने वाले हो सकते हैं डिमेंशिया का शिकार!

अमृतसर: शराब सेहत के लिए हानिकारक है। यह सब जानते हैं, पर पीने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अधेड़, युवक व अब तो किशोर भी शराब के जाम छलकाने लगे हैं। शराब की यह लत इंसान को इस कदर गर्त में धकेल रही है कि वह सब कुछ दांव पर लगा बैठता है। मनोचिकित्सक डा. हरजोत सिंह मक्कड़ ने सोमवार को रणजीत एवेन्यू में एक सैमीनार को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने बताया कि शराब से इंसान के आंतरिक अंगों के खराब होने का खतरा तो है ही, वहीं यह डिमैंशिया रोग का कारण भी बन रही है। उन्होंने कहा कि डिमैंशिया एक ऐसा रोग है जिसमें इंसान चीजें रखकर भूल जाता है। वह पैसों का हिसाब नहीं रख पाता। उसका मूड अचानक बदल जाता है, चिड़चिड़ापन छा जाता है। तनाव का शिकार तो वह रहता ही है। उसे अकेला रहना अच्छा लगता है।

Exit mobile version