Site icon Dainik Savera Times

अश्वगंधा की चाय: सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद, इन समस्याओं में आती है काम, जानें बनाने का सही तरीका

Ashwagandha Tea Benefits

Ashwagandha Tea Benefits

Ashwagandha Tea Benefits: आयुर्वेद में अश्वगंधा को एक प्रभावशाली औषधीय जड़ी-बूटी माना जाता है। इसे सदियों से शारीरिक कमजोरी, तनाव और थकान दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आजकल अश्वगंधा की चाय भी काफी लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि यह आसानी से बनाई जा सकती है और नियमित सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

किन समस्याओं में असरदार है अश्वगंधा की चाय?

अश्वगंधा की चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकती है। खासतौर पर जो लोग लगातार तनाव, नींद की कमी, मानसिक बेचैनी या जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह फायदेमंद मानी जाती है। माना जाता है कि अश्वगंधा शरीर में बढ़े हुए स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) को संतुलित करने में सहायक होती है, जिससे दिमाग शांत रहता है और थकान कम महसूस होती है।

ये भी पढ़ें : Jammu Kashmir Alert: 26 जनवरी से पहले श्रीनगर में हाई अलर्ट, पुलिस ने किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

अश्वगंधा की चाय बनाने की विधि

–अश्वगंधा की चाय बनाना बेहद आसान है।
–एक पैन में एक गिलास पानी लें और उसे उबालें।
–उबाल आने पर उसमें 1–2 अश्वगंधा की जड़ें या 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर डाल दें।
–इसे लगभग 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
–जब पानी की मात्रा घटकर करीब एक कप रह जाए, तो चाय को छान लें।
–स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद या नींबू मिलाया जा सकता है।
–इस चाय को दिन में एक या दो बार पिया जा सकता है।

अश्वगंधा के प्रमुख फायदे

वजन संतुलन में मददगार: अश्वगंधा पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक मानी जाती है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

शारीरिक कमजोरी दूर करे: दूध के साथ अश्वगंधा लेने से शरीर को मजबूती मिलती है और ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है।

ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक: कुछ मामलों में अश्वगंधा का सेवन रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

बेहतर नींद के लिए उपयोगी: जिन लोगों को अनिद्रा या नींद से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए अश्वगंधा राहत दे सकती है।

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें अपने शहर का ताजा रेट, देखें लेटेस्ट Update

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के इलाज या डाइट में बदलाव से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें। देनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version