Site icon Dainik Savera Times

कोविड-19 संक्रमण का Liver पर पड़ सकता है गहरा प्रभाव

प्रख्यात सिने इतिहासकार एवं दूरदर्शन उद्घोषक शरद दत्त का आज यहां सुबह अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे और गले में कैंसर से पीड़ित थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह वर्षों पहले पत्नी से अलग होने के बाद एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे थे। दत्त दिल्ली दूरदर्शन में उपनिदेशक पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद एक टीवी चैनल में शीर्ष पद पर थे। पुराने जमाने के पार्श्व गायक एवम अभिनेता कुंदन लाल सहगल, मशहूर संगीतकार अनिल विश्वास और गीतकार साहिर लुधियानवी की उन्होंने जीवनियां लिखी थी। वह हिंदी सिनेमा के चलते फिरते कोश थे और नैशनल फिल्म ज्यूरी के सदस्य भी थे। उन्होंने नूरजहां कुंदन लाल सहगल नौशाद ,मुकेश दिलीप कुमार सलिल चौधरी अमिताभ बच्चन पर वृतचित्र भी बनाया था। उन्होंने डिस्कवरी ऑफ इंडिया पर भी एक वृतचित्र बनाया था। इसके अलावा खुशवंत सिंह के साथ भी एक डॉक्यूमैंट्री बनाई थी।

Exit mobile version