Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘International Women’s Day’: दैनिक सवेरा का KL सहगल मैमोरियल हाल में 7 मार्च को होगा ‘वूमैनिस्टा ‘ प्रोग्राम

March 6, 2025

‘International Women’s Day’: दैनिक सवेरा का KL सहगल मैमोरियल हाल में 7 मार्च को होगा ‘वूमैनिस्टा ‘ प्रोग्राम

जालंधर (सवेरा न्यूज) : देश के अग्रणी और प्रतिष्ठित समाचारपत्रों में शुमार दैनिक सवेरा ‘इंटरनैशनल वूमेंस डे’ के उपलक्ष्य में एक भव्य और शानदार समारोह का आयोजन करने जा रहा है। के. एल. सहगल मैमोरियल हाल में 7 मार्च को यह समारोह आयोजित किया जाएगा। ‘वूमैनिस्टा’ नामक इस प्रोग्राम में अलग-अलग क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान डालने वाली महिलाओं को उनकी शानदार उपलब्धियों के चलते सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर एल.पी.यू. की प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा और जानीमानी फैशन डिजाइनर निधि सरदाना बतौर मुख्य मेहमान शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कारोबारी जगत के प्रतिष्ठित और दिग्गज ब्रांड अपना योगदान डालेंगे। इस मौके पर पंजाबी कलाकार अनादि मिश्रा अपने गीतों से सबका मनोरंजन करेंगे। कुछ इस तरह से वे दैनिक सवेरा के इस प्रोग्राम को चार चांद लगाएंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में इन ‘एसोसिएट पार्टनर्स’ क होगा अहम योगदान

दैनिक सवेरा की ओर से ‘इंटरनैशनल वूमेंस डे’ के उपलक्ष्य में कराए जा रहे भव्य समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन में देश के दिग्गज और जानेमाने ब्रांड (एसोसिएट पार्टनर्स) शनशाइन, गुजरांवाला ज्वैलर्स, लीडर ज्वैलर्स, यूनी- कॉम ग्रुप, ई.एस.एस ग्लोबल, ओम ग्लोबल, कोस्मो हुई, आकाश इंस्टीच्यूट एवरग्रीन पब्लिकेशन इंडिया लिमिटेड, कोहेनूर इंडिया प्रा. लि., डिप्स स्कूल, ऑक्सफोर्ड अस्पताल, कलात्मक एथनिक वियर, ‘रचनज द होलसेल स्टोर, ए.के. स्टडी बीजा, रागा मोटर्स प्रा. लि., बाओहैजर्ड, मारुति सुजूकी एरीना मरवाहा आटोज, टाटा कोस्मो, फारच्यून ऐवन्यू क्रिस गैथिन जिम्स और आर. सी. एम. पी. इंटरनैशनल का अहम योगदान रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, RCB की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग इलेवन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें