Snake Safety Tips : बरसात का मौसम जहां सुकून और ठंडक लाता है, वहीं यह कई तरह की चुनौतियों को भी जन्म देता है। इनमें से एक गंभीर खतरा है सांपों का घरों में घुसना। बारिश के मौसम में सांपों की मौजूदगी तेजी से बढ़ जाती है और यह महज संयोग नहीं बल्कि एक चेतावनी है कि अगर समय रहते सावधानी न बरती गई तो नतीजे खतरनाक हो सकते हैं।
क्यों बरसात में सांप घरों में आते हैं?
सांप स्वभाव से ठंडी, गीली और अंधेरी जगहों की तलाश करते हैं। बरसात उन्हें बिल्कुल ऐसा ही माहौल देती है। इसी कारण वे अक्सर घरों के कोनों, स्टोर रूम, पलंग के नीचे या बगीचों में छिप जाते हैं। ज़रा सी लापरवाही इन्हें आपके सामने ला सकती है।
घर के ये हिस्से बनते हैं ठिकाना
1. पलंग और फर्नीचर के नीचे : नमी और अंधेरे की वजह से सांप इन जगहों को छिपने के लिए चुनते हैं। रोज़ाना सफाई करें और झाड़ू-पोंछा के साथ पलंग के नीचे जरूर देखें।
2. बाल्टी और टब : इस्तेमाल के बाद इन्हें उल्टा छोड़ना खतरनाक हो सकता है। ये ठंडी और अंधेरी जगह बन जाती हैं। इन्हें हमेशा सीधा और खुला रखें।
3. स्टोर रूम और पुराने सामान : अखबार, बोरे और गत्ते के ढेर में सांप आसानी से घुस जाते हैं। ऐसे स्थानों की समय-समय पर सफाई करें और रोशनी की व्यवस्था करें।
4. गार्डन और पौधे : घास की अधिक बढ़त और गंदगी सांपों का आश्रय बन सकती है। पौधों की नियमित छंटाई करें और कूड़ा हटा दें।
5. रसोई और वॉश एरिया : इन जगहों पर नमी और पानी जमा होने से सांप आसानी से पहुंच जाते हैं। टूटी दीवारें और खुले पाइप तुरंत ठीक कराएं।
6. दरवाजे-खिड़कियों के गैप : सांपों के प्रवेश का सबसे आसान रास्ता यही होते हैं। इन्हें रबड़ स्टॉपर या झिल्लियों से बंद करें।
सावधानी ही बचाव है
विशेषज्ञों का मानना है कि सांप इंसानों के दुश्मन नहीं होते, लेकिन उनका सामना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में घर की साफ-सफाई और निगरानी पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। बच्चों को सिखाएं कि वे अंधेरी जगहों में हाथ न डालें। अगर घर में या आसपास सांप दिख जाए तो घबराने की बजाय तुरंत वन विभाग या सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञों को सूचना दें। खुद से हटाने की कोशिश ना करें, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...