Dainik Savera Times

गर्मियों में राहत दिलाएगी स्वादिष्ट Strawberry Shake… घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक, जानिए रेसिपी

Strawberry Shake Recipe : गर्मियों का मौसम अपने साथ लाता है तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी, ऐसे में ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स की डिमांड भी बढ़ जाती है। स्ट्रॉबेरी शेक न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। गर्मियों में जब भी ठंडी और हेल्दी ड्रिंक की बात आती है, तो स्ट्रॉबेरी शेक एक बेहतरीन विकल्प है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को यह शेक पसंद आता है। इसे आप नाश्ते में, बच्चों के टिफिन के साथ या दोपहर के समय एनर्जी बूस्ट के तौर पर ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे आसानी से तैयार किया जा सकता है…

सामग्री:

ताज़ी या फ्रोज़न स्ट्रॉबेरी – 1 कप
ठंडा दूध – 1 कप
शक्कर या शहद – स्वादानुसार
आइस क्यूब्स – 4-5
वनीला आइसक्रीम (वैकल्पिक) – 1 स्कूप

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धो लें और उसके डंठल हटा दें।
2. मिक्सर जार में स्ट्रॉबेरी, दूध, शक्कर और आइस क्यूब्स डालें।
3. सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें जब तक शेक स्मूद और फोमी न हो जाए।
4. अगर आप अधिक क्रीमी बनाना चाहते हैं, तो इसमें एक स्कूप वनीला आइसक्रीम भी मिला सकते हैं।
5. शेक को एक बड़े गिलास में डालें और ऊपर से स्ट्रॉबेरी स्लाइस से सजाएं।

फायदे: स्ट्रॉबेरी में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। दूध और आइसक्रीम से कैल्शियम भी प्राप्त होता है।

Exit mobile version