Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाल, नीली, हरी और काली लाइन का मतलब जानते हैं आप? दवा लेने से पहले पढ़ लें

February 2, 2026

लाल, नीली, हरी और काली लाइन का मतलब जानते हैं आप? दवा लेने से पहले पढ़ लें

नई दिल्ली: क्या आपने कभी गौर किया है कि कई दवाओं के पत्ते (ब्लिस्टर पैक) पर लाल, नीली, हरी या काली रंग की लाइन बनी होती है? अक्सर लोग इसे सिर्फ डिजाइन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में इन लाइनों का सीधा संबंध आपकी सेहत और दवा के सही इस्तेमाल से होता है। हर दवा के पत्ते पर ये लाइन नहीं होती, लेकिन जहां होती है, वहां इसका खास मतलब जरूर होता है।

दवा के पत्ते पर लाल लाइन का मतलब

अगर दवा के पत्ते पर सिर्फ एक लाल सीधी लाइन बनी है, तो इसका मतलब है कि यह दवा बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं लेनी चाहिए। ये दवाएं प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स होती हैं (Schedule H/H1)। न डॉक्टर की सलाह के बिना खानी चाहिए, न ही मेडिकल स्टोर वाला बिना पर्ची के बेच सकता है। यह लाइन मरीज और फार्मासिस्ट- दोनों के लिए चेतावनी होती है।

दवा के पत्ते पर लाल लाइन का मतलब

एंटीबायोटिक दवाएं, तेज दर्द निवारक, मानसिक रोगों की दवाएं, हार्मोन से जुड़ी दवाएं, इन दवाओं को गलत तरीके से लेने से गंभीर नुकसान हो सकता है।

खास खतरा – एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस

अगर एंटीबायोटिक दवाएं बिना सलाह या अधूरी खाई जाएं, तो बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म नहीं होते। धीरे-धीरे वे दवाओं के प्रति मजबूत (रेजिस्टेंट) हो जाते हैं। इसे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस कहते हैं। ऐसे में आगे चलकर दवाएं असर करना बंद कर देती हैं और इलाज मुश्किल हो जाता है।

दवा के पत्ते पर नीली लाइन का मतलब

नीली लाइन वाली दवाएं आमतौर पर शेड्यूल G में आती हैं। इन्हें लेने के दौरान डॉक्टर की निगरानी जरूरी होती है। खासकर अगर दवा लंबे समय तक लेनी हो।

दवा के पत्ते पर हरी लाइन का मतलब

हरी लाइन वाली दवाएं होती हैं ओवर-द-काउंटर (OTC) दवाएं। ये आम तौर पर सुरक्षित मानी जाती हैं, जैसे हल्का बुखार, दर्द या सर्दी-खांसी की दवाएं। इन्हें बिना पर्ची खरीदा जा सकता है, लेकिन फिर भी जरूरत से ज्यादा नहीं लेनी चाहिए।

दवा के पत्ते पर काली लाइन का मतलब

काली लाइन दवा पर गंभीर साइड इफेक्ट का संकेत होती है। ऐसी दवाओं को लेते समय खास सावधानी जरूरी है। डॉक्टर की सलाह के बिना इनका सेवन खतरनाक हो सकता है।

जरूरी सलाह

दवा खरीदते समय सिर्फ नाम या कीमत न देखें, पत्ते पर बनी लाइन जरूर जांचें। ये छोटी-सी लाइन आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें