Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Health Tips: गर्मियों में ज्यादा पी रहे हैं ये ड्रिंक्स? तो स्किन और हेल्थ को हो सकता है बड़ा नुकसान

May 25, 2026

Health Tips: गर्मियों में ज्यादा पी रहे हैं ये ड्रिंक्स? तो स्किन और हेल्थ को हो सकता है बड़ा नुकसान

Health Tips: आजकल लोग फिट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, फेस पैक और हेल्दी डाइट का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार हमारी रोजमर्रा की कुछ पसंदीदा ड्रिंक्स ही चुपचाप शरीर और त्वचा को नुकसान पहुंचा रही होती हैं। गर्मियों में राहत देने वाली ये ड्रिंक्स स्वाद में भले ही अच्छी लगें, लेकिन इनमें मौजूद ज्यादा शुगर, कैफीन और प्रिजर्वेटिव्स स्किन की चमक कम कर सकते हैं और हेल्थ पर भी असर डालते हैं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स बढ़ा सकती हैं स्किन प्रॉब्लम

गर्मी के मौसम में ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीना कई लोगों की आदत बन जाती है। हालांकि इनमें मौजूद हाई शुगर और आर्टिफिशियल कलर त्वचा पर बुरा असर डाल सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा मात्रा में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है, जिससे स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है। इतना ही नहीं, ये दांतों और हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक मानी जाती हैं।

एनर्जी ड्रिंक्स देती हैं तुरंत एनर्जी, लेकिन…

वर्कआउट या थकान के दौरान लोग एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन तेजी से कर रहे हैं। ये ड्रिंक्स कुछ समय के लिए शरीर को एक्टिव जरूर महसूस कराती हैं, लेकिन इनमें कैफीन और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। लगातार सेवन करने से स्किन पर एक्ने, ऑयलीनेस और समय से पहले एजिंग जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कोल्ड कॉफी और आइस टी भी बन सकती हैं परेशानी

गर्मियों में लोग हॉट टी और कॉफी की जगह कोल्ड कॉफी और आइस टी पसंद करने लगते हैं। लेकिन इनमें मौजूद अतिरिक्त शुगर और कैफीन शरीर के हाइड्रेशन लेवल को प्रभावित कर सकते हैं। ज्यादा ठंडी चीजें लेने से पाचन प्रक्रिया भी कमजोर हो सकती है, जिससे शरीर जरूरी पोषक तत्व सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता और इसका असर त्वचा पर दिखाई देने लगता है।

पैकेज्ड जूस हेल्दी नहीं, हो सकते हैं नुकसानदायक

बहुत से लोग पैकेज्ड जूस को हेल्दी विकल्प मानते हैं, जबकि इनमें असली फल की मात्रा कम और शुगर व प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं। रोजाना इनका सेवन करने से वजन बढ़ने, शुगर लेवल प्रभावित होने और स्किन पर दाग-धब्बे या पिंपल्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ताजे फलों का सेवन पैकेज्ड जूस की तुलना में कहीं ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

ज्यादा मीठे सॉफ्ट ड्रिंक्स से रहें दूर

गर्मी में शरबत, मॉकटेल और फ्लेवर्ड ड्रिंक्स लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं। लेकिन इनमें मौजूद अतिरिक्त चीनी शरीर में सूजन और स्किन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती है। लगातार ज्यादा मीठे ड्रिंक्स लेने से त्वचा की नेचुरल ग्लो भी प्रभावित हो सकती है।

ये भी पढ़ें…

कैसे रखें स्किन और हेल्थ का ध्यान?

रोजाना ज्यादा शुगर वाली ड्रिंक्स से बचें

पैकेज्ड जूस की जगह ताजे फलों का सेवन करें

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी और सादा पानी पिएं

कैफीन और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स सीमित मात्रा में लें

हेल्दी डाइट और पर्याप्त नींद को रूटीन में शामिल करें

छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके न सिर्फ शरीर को फिट रखा जा सकता है, बल्कि त्वचा की प्राकृतिक चमक भी लंबे समय तक बरकरार रखी जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें