Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाय का अधिक सेवन आपको दे सकता है भारी नुकसान, जानें कैसे

December 9, 2023

चाय का अधिक सेवन आपको दे सकता है भारी नुकसान, जानें कैसे

पेट के लिए नुकसानदायक: ज्यादा चाय पीने से आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपका पाचन खराब होता है। यह पेट में गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा नुकसानदायक है जो सुबह की शुरुआत चाय के साथ करते हैं।

आंतों के लिए नुकसानदायक: चाय का ज्यादा सेवन करना आंतों के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसके ज्यादा सेवन से आंतों के खराब होने का खतरा बना रहता है जिससे खाना पचने में दिक्कत हो सकती है।

अनिद्रा की समस्या: चाय में कैफीन मौजूद होता है साथ ही इसमें टैनिन भी होता है। जब आप चाय का सेवन अधिक करते हैं तो इससे आपको रात में सोने में तकलीफ होती है। कैफीन एक उत्तेजक के रूप में कार्य करता है यह आपके मस्तिष्क को सचेत करता है। इसके ज्यादा सेवन से आप भी चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं और मूड स्विंग भी हो सकता है।

दिल की सेहत के लिए :चाय पीकर भले ही आपके दिल को तसल्ली मिलती हो, लेकिन यह दिल की सेहत के लिए बहुत खराब है। ज्यादा चाय पीने से दिल की धड़कन तेज होती है और दिल की बीमारियां होने की संभावना में भी इजाफा हो जाता है।

आयरन का अवशोषण होता है कम: चाय में मौजूद टैनिन शरीर में पहुंच कर आयरन को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर देता है। कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक चाय आयरन को अवशोषित करने की क्षमता को 60% तक कम कर सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें