
नई दिल्ली: सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी अक्सर त्वचा को रूखा और बेजान बना देती है। इसके कारण चेहरे पर झुर्रियां और डलनेस दिखाई देने लगती है। कई लोग इस समस्या के लिए बाजार में मिलने वाले क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर उपलब्ध प्राकृतिक उपाय न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि बेहद असरदार भी हैं।
विटामिन ई: विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को हाइड्रेट और चमकदार बनाए रखता है। इसे सीधे चेहरे पर लगाया जा सकता है या अन्य प्राकृतिक तत्वों के साथ मिलाकर विंटर क्रीम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
![]()
कोको बटर: रूखी त्वचा के लिए कोको बटर किसी वरदान से कम
नहीं। यह त्वचा में गहराई से नमी और पोषण पहुंचाता है। नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम रहती है और ठंडी हवा से होने वाली ड्राईनेस कम होती है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखते हैं।
लैवेंडर ऑयल: लैवेंडर ऑयल त्वचा को नमी बनाए रखने के साथ-साथ सूजन कम करने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसकी खुशबू मन को शांत करती है और नींद में सुधार लाती है। यह न केवल सौंदर्य के लिए, बल्कि मानसिक शांति के लिए भी फायदेमंद है।
कोकोनट ऑयल: हल्का और आसानी से त्वचा में समा जाने वाला कोकोनट ऑयल रूखी त्वचा को तुरंत राहत देता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स त्वचा की नमी बनाए रखते हैं और नियमित इस्तेमाल से त्वचा का टोन बेहतर होता है तथा वह मुलायम बनती है।