Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये कुछ खास उपाय

March 29, 2023

हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये कुछ खास उपाय

चेहरे के साथ-साथ हाथों को खूबसूरत बनाए रखने की भी बहुत जरूरत होती है। सुंदर हाथो का प्रभाव चेहरे की सुन्दरता पर भी पड़ता है। किसी के समक्ष आते ही सबसे पहले हाथ ही दिखाई पड़ते है।ऐसे में आज हम आपको घर बैठे बताएंगे हाथों को किस तरह आप खूबसूरत बना सकते हैं।

# एक चम्मच बेसन में 2-4 बूंद निम्बू के रस की डाले और आवश्यकतानुसार इसमें पानी डालकर अपने हाथो पर लगाये। हाथो को साबुन से धोने की बजाए इस मिश्रण का उपयोग कर सकती है। इससे हाथो का कालापन और खुरदुरापन भी दूर हो जाता है।

# एक चम्मच कच्चा दूध,एक चम्मच गुलाबजल, 3-4 बूंद जेतुन का तेल मिलाकर हाथो पर मले। इससे हाथ नर्म, मुलायम और कोमल बनते है। कच्चा दूध त्वचा की गहराई तक गन्दगी को साफ करता है।

# हाथो के खुरदुरेपन व झुर्रियो को दूर करने के लिए आधे निम्बू पर आधा चम्मच चीनी लेकर हाथो की त्वचा पर तब तक रगड़े जब तक की चीनी पूरी तरह घुल न जाये। आधा घंटे बाद, ठंडे पानी से धो ले। इनसे हाथो की त्वचा पर रक्त संचार बढ़ता है जिससे हाथ की त्वचा मुलायम, कोमल और साफ बनती है।

# हाथो पर जब दरारे पड़े तो इसके लिए उबले आलू को रगड़े। नियमित तौर पर ऐसा करने से दरारे खत्म हो जाती है। आलू में पाए जाने वाले एंजाइम दरारे भरने में सहायक होते है।

# हाथ अगर अधिक फटे व खुरदुरे हो तो एक अंडा की जर्दी का उपयोग किया जा सकता है। अब इसमें एक चम्मच तिल का तेल और गुलाबजल को डाल दे। इन्हें अच्छी तरह से फेंट दे और रात में सोते समय लगा ले। सुबह उठते ही निम्बू के पानी में डालकर अच्छी तरह से धो ले। इससे हाथ सुंदर तो होंगे ही और साथ ही वह कोमल भी बनेगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें