Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपकी खूबसूरती को चार चांद लगाएगा अदरक, जानें कैसे

January 29, 2023

आपकी खूबसूरती को चार चांद लगाएगा अदरक, जानें कैसे

अदरक का इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजनों में किया जाता है। इससे खाने का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं के सेहत के साथ साथ ये हमारी सुंदरता को भी बढ़ाने का काम करता है। जी हां, अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे की रौनक को बढ़ाने में मददगार होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं किस तरह इसे इस्तेमाल कर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

अदरक के रस को किसी जलन वाले हिस्से पर लगाने से आराम मिलता है। कई तरह के फेस मास्क में अदरक का प्रयोग होता है। तो बिना देर किए आज से अपनी डाइट में तो अदरक को शामिल करे साथ ही फेस पैक में भी मिलाना न भूलें।

अदरक के तेल के प्रयोग से सिर से डैंड्रफ दूर होते हैं। अदरक के प्रयोग से रक्त संचार ठीक होता है, जिससे सिर के बाल तेजी से बढ़ते हैं। गंजेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक के जूस को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से बालों से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी और बाल झड़ने भी बंद हो जाएंगे।

अदरक के सेवन से रक्त संचार दुरुस्त होता है, जिससे त्वचा निखर जाती है और झुर्रियां दूर होती हैं। अदरक एक एंटी बैक्टीरियल औषधि है। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इसके प्राकृतिक गुण त्वचा को जवां रखने में मददगार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें