Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vajrasana: पाचन तंत्र को बेहतर बनाएगा वज्रासन, गैस और कब्ज की परेशानी से मिलेगी राहत

September 17, 2026

Vajrasana: पाचन तंत्र को बेहतर बनाएगा वज्रासन, गैस और कब्ज की परेशानी से मिलेगी राहत

Vajrasana Benefits: वज्रासन को अंग्रेजी में ‘डायमंड पोज’ कहा जाता है। संस्कृत में ‘वज्र’ शब्द का अर्थ हीरा, मजबूत या कठोर माना जाता है। इसी वजह से इस आसन का नाम वज्रासन पड़ा। माना जाता है कि इसके अभ्यास से शरीर को स्थिरता और मजबूती मिलती है।

वज्रासन की खास बात यह है कि इसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है। इस मुद्रा में बैठने से पैरों की ओर रक्त प्रवाह कुछ कम होकर पाचन से जुड़े अंगों की ओर रक्त संचार को बढ़ावा मिल सकता है। नियमित अभ्यास से पाचन प्रक्रिया को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है और पेट से जुड़ी गैस, कब्ज, अपच तथा खट्टी डकार जैसी परेशानियों में भी राहत मिल सकती है।

योग और आयुर्वेद में वज्रासन को वजन प्रबंधन के लिए भी उपयोगी माना जाता है। नियमित अभ्यास शरीर को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है और पेट व जांघों के आसपास जमा अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, बेहतर रक्त संचार और शरीर की स्थिरता के कारण कुछ लोगों को पैरों तथा कमर से जुड़ी परेशानी में भी राहत महसूस हो सकती है।

ये भी पढे़ं :https://dainiksaveratimes.com/lifestyle/bakasana-balance-practice-yoga/

वज्रासन करने का तरीका काफी आसान है। सबसे पहले घुटनों के बल बैठें और दोनों पैरों को पीछे की ओर रखें। एड़ियों के बीच बैठते हुए अपनी रीढ़ को सीधा रखें। हाथों को आराम से जांघों पर रखें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। शुरुआत में कुछ मिनट इस स्थिति में बैठें और अभ्यास बढ़ने के साथ समय धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है।

हालांकि, हर व्यक्ति के लिए वज्रासन उपयुक्त नहीं होता। जिन लोगों को घुटनों में तेज दर्द है, घुटने का ऑपरेशन हुआ है या एड़ी व टखने में चोट है, उन्हें इसका अभ्यास करने से बचना चाहिए। हर्निया या रीढ़ की गंभीर समस्या, जैसे गंभीर स्लिप डिस्क, होने पर भी विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। गर्भवती महिलाएं घुटनों के बीच थोड़ा अंतर रखकर इसे कर सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा कि वे पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें