Site icon Dainik Savera Times

क्या बालों के लिए ऑलिव ऑयल फायदेमंद है? जानिए सही इस्तेमाल और असरदार टिप्स

Hair Care Tips

Hair Care Tips

Hair Care Tips: आज के समय में हर कोई घने, मजबूत और चमकदार बाल चाहता है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और पोषण की कमी के कारण बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। बाल रूखे हो जाते हैं, टूटने लगते हैं और उनकी चमक भी कम हो जाती है। ऐसे में बालों की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है।

बालों की केयर के लिए तेल लगाना सबसे पुराना और भरोसेमंद तरीका माना जाता है। खासकर नेचुरल ऑयल्स का इस्तेमाल आजकल ज्यादा किया जा रहा है, क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं। इन्हीं में से एक है ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल, जिसे बालों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है।

ये भी पढ़ें : Stock Market Update: हफ्ते के आखिरी दिन निवेशकों में दिखा उत्साह, Sensex-Nifty में मजबूती

बालों के लिए ऑलिव ऑयल के फायदे

1. जड़ों को मजबूती देता है
ऑलिव ऑयल में विटामिन ई और हेल्दी फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाते हैं। यह बालों को नेचुरली कंडीशन भी करता है।

2. रूखापन और डैंड्रफ से राहत
अगर आपकी स्कैल्प ड्राई रहती है या डैंड्रफ की समस्या है, तो ऑलिव ऑयल फायदेमंद हो सकता है। यह स्कैल्प में नमी बनाए रखता है और खुजली को कम करता है।

3. बालों का टूटना करता है कम
नियमित रूप से हल्की मसाज के साथ ऑलिव ऑयल लगाने से बालों की मजबूती बढ़ती है, जिससे हेयर फॉल और ब्रेकage कम होता है।

4. बालों में लाता है नेचुरल शाइन
इस तेल के इस्तेमाल से बाल मुलायम, स्मूद और चमकदार बनते हैं, जिससे वे ज्यादा हेल्दी नजर आते हैं।

Watch Video : ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ Murmu ਨੇ MP Vikramjit Singh Sahney ਨੂੰ ਆਨਰੇਰੀ ਡਾਕਟਰੇਟ ਦਿੱਤੀ

ऑलिव ऑयल लगाने का सही तरीका

ऑलिव ऑयल का सही असर पाने के लिए इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। इसके लिए 2 से 3 चम्मच ऑलिव ऑयल लें और हल्का गुनगुना कर लें। अब इसे स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 30 मिनट तक तेल को बालों में लगा रहने दें, फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

आप हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए ऑलिव ऑयल को नारियल तेल, कैस्टर ऑयल या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है।

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

जिन लोगों के बाल बहुत ज्यादा ऑयली रहते हैं, उन्हें ऑलिव ऑयल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे बालों में यह तेल लगाने से चिपचिपापन और भारीपन महसूस हो सकता है।

Exit mobile version