Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आपने कभी चखी है कद्दू की पूरी, जानें बनाने का तरीका, मिलेगा बेमिसाल स्वाद

April 12, 2023

क्या आपने कभी चखी है कद्दू की पूरी, जानें बनाने का तरीका, मिलेगा बेमिसाल स्वाद

आवश्यक सामग्री
पानी – 500 मिली
कद्दू – 250 ग्राम
गेहूं का आटा – 260 ग्राम
नमक – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च – 1/8 टी स्पून
हरी मिर्च – 1 टी स्पून
अजवायन – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
सूजी – 2 टेबल स्पून
धनिया – 2 टी स्पून
तेल – तलने के लिए

कद्दू की मसालेदार स्वादिष्ट फूली-फूली पूरी

बनाने की विधि
– एक पैन में पानी, कद्दू डालकर मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक उबालें।
– फिर कद्दू को छानें। इसे ब्लेंडर में डालकर प्यूरी बना लें।
– एक बाउल में गेहूं का आटा, कद्दू की प्यूरी, नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च, अजवायन, हल्दी, सूजी, धनिया मिलाकर नर्म आटा गूंथ लें।
– आटे को 10 – 15 मिनट के लिए साइड पर रख दीजिए।
– आटे से एक लोई लेकर उसकी पूरी बेल लें।
– कड़ाही में तेल गर्म करके पूरी को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।
– इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल कर एक तरफ रख दें, ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें