Site icon Dainik Savera Times

Home Remedies : शादी से पहले घर पर बनाएं देसी उबटन, दुल्हन की तरह चमकेगी स्किन

Home Remedies for Brighten Skin: नवंबर की शुरुआत के साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू हो चुका है। इस मौसम में हर दुल्हन चाहती है कि उसकी स्किन शादी के दिन दमकती रहे। इसके लिए कई बार महिलाएं पार्लर में हजारों रुपये खर्च कर देती हैं, लेकिन मनचाहा नतीजा नहीं मिल पाता। अगर आप भी इस बार पार्लर के भारी खर्चे से बचना चाहती हैं, तो घर पर बना यह देसी उबटन आपकी मदद कर सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर शोबना ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में एक आसान और असरदार उबटन का नुस्खा बताया है, जो स्किन को नैचुरल ग्लो देने के साथ-साथ टैनिंग भी दूर करता है।

देसी उबटन बनाने की सामग्री

मसूर दाल – 1½ चम्मच
चना दाल – 1½ चम्मच
चावल – 1½ चम्मच
हल्दी – 1 चम्मच
केसर के धागे – 8-10
चंदन पाउडर – 1 चम्मच
दही – जरूरत अनुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में मसूर दाल, चना दाल, चावल, हल्दी और केसर के धागे डालकर हल्की आंच पर भूनें। इसे तब तक रोस्ट करें जब तक हल्दी का रंग हल्का ब्राउन न हो जाए। अब इस मिश्रण को ठंडा करके मिक्सी में बारीक पीस लें और पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें चंदन पाउडर मिलाएं।

कैसे लगाएं उबटन?

इस तैयार पाउडर को दही के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे चेहरे, हाथ और पैरों पर समान रूप से लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें। हफ्ते में 1 से 2 बार इस उबटन का इस्तेमाल करने से स्किन की टैनिंग दूर होगी और चेहरा प्राकृतिक रूप से ग्लो करने लगेगा।

क्या हैं फायदे?

डॉ. शोबना के अनुसार, इस देसी उबटन के नियमित इस्तेमाल से स्किन की गहराई तक सफाई होती है, झाइयां कम होती हैं और चेहरा निखर उठता है। इसके साथ ही यह बाजार के केमिकल प्रोडक्ट्स की तुलना में पूरी तरह सुरक्षित और सस्ता विकल्प है। इस नुस्खे से न सिर्फ दुल्हन बल्कि हर महिला शादी के मौसम में चमकती त्वचा पा सकती है वो भी बिना पार्लर के खर्चे के।

अस्वीकरण: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्किन समस्या के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। दैनिक सवेरा टाइम्स इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version