Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

नये बाल उगाने के घरेलू उपाय: झड़ चुके बाल दोबारा उगाने के लिए चमत्कारिक मानी जाती हैं ये घरेलू बूटियां, हेयर ग्रोथ में होगी तेजी

April 24, 2025

नये बाल उगाने के घरेलू उपाय: झड़ चुके बाल दोबारा उगाने के लिए चमत्कारिक मानी जाती हैं ये घरेलू बूटियां, हेयर ग्रोथ में होगी तेजी

Hair Grow Tips: बालों का झडऩा पुरुषों और महिलाओं में आम बात है, और इस समस्या को सुलझाने के लिए बहुत से लोग केमिकल्स, हेअर-प्लग का प्रयोग और यहां तक सर्जरी भी करवाते हैं। अगर आप प्राकृतिक रूप से अपने बालों को दोबारा उगाने के लिए नेचुरल तरीके खोजना चाहते हैं तो, स्कैल्प की मालिश, फायदेमंद तेल और अपने आहार में थोड़ा सा बदलाव लाकर, और बिना केमिकल के कुछ सस्ते उपचार अपनाकर आप यह कर सकते हैं। अपने बालों को झडऩे से रोकने के लिए बालों की अच्छी देखभाल करना बहुत जरूरी है और बालों को घना बनाने का बढिय़ा तरीका है। इन उपायों के माध्यम से सिर्फ 7 दिन में ही आपके बाल वापस होते नजर आएंगे।

एक्सपर्ट डॉक्टर ने बताया कि बालों को वापस लाने को लेकर वैसे तो बाजार में तरह-तरह के प्रोजेक्ट विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रस्तुत किए जा चुके हैं, लेकिन इनसे कितना लाभ आपको मिलता है यह आप महसूस कर ही चुके होंगे। उनके अनुसार बालों को जल्द वापस करने के लिए नेचुरल उपचार ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए कुछ ज्यादा अलग से नहीं करना होता है। अब आपके दिमाग में सवाल होगा कि आखिर बालों का नेचुरल उपचार कैसे हों तो आईए इसकी विस्तृत जानकारी से आपको रूबरू कराते हैं।

शैम्पू का इस्तेमाल न करें

व्यावसायिक रूप से उत्पादित शैम्पू मुख्य सफाई के लिए सल्फेट का इस्तेमाल करते हैं। सल्फेट बालों से प्राकृतिक तेल को निकाल लेता है और बालों को शुष्क और नाज़ुक बना देता है। इससे बाल झड़ते और टूटते हैं। जब आप सौम्य, प्राकृतिक शैम्पू का इस्तेमाल करते है तो आपके बालों को स्वस्थ और मजबूत बनने का मौका मिलता है। सल्फेट वाले शैम्पू को सौम्य शैम्पू के लिए छोड़ दे और कुछ ही सप्ताह में आपको परिणाम दिखाई देगा।

प्रतिदिन स्कैल्प की मालिश करें

स्कैल्प की मालिश करने से बालों के आसपास के सभी रोमछिद्र में अच्छे से रक्तसंचार होने में सहायता मिलती है, और बालों को उगने के लिए सही परिस्थिति निर्माण हो जाती है। अपनी उंगलियों को बालों में गोलाकार घुमाते हुए स्कैल्प की मालिश करें। समय निकालकर स्कैल्प के हर हिस्से की मालिश करें ताकि नये बालों को उगाने के लिए आपको स्कैल्प में सभी जगह रक्त प्रवाह को बढ़ाने की जरूरत है। जब भी आप बाल धोते हैं, तब अपने स्कैल्प की मालिश करने की आदत डालें। आप किसी प्रोफैशनल से मालिश करना सीख सकते हैं, जिससे आप अपने स्कैल्प की मालिश बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

तेल से मालिश करें

साधारण मालिश करने के मुकाबले तेल मालिश करने से रक्त प्रवाह अच्छी तरह होने में मदद मिलती है। तेल से बालों के रोमछिद्र खुल जाते हैं और नए बाल उगने में मदद मिलती है। सप्ताह में एक या दो बार अपने स्कैल्प की तेल मालिश करने का इरादा बना लें। स्कैल्प की तेल मालिश बाल धोने से पहले करना आसान होता है, क्योंकि ऐसा करने से बाल धोते वक्त लगाया तेल बालों से निकल जाता है। कुछ ऐसे लोकप्रिय तेल का आप तेल मालिश के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

नारियल तेल

यह मूल्यवान और आराम देने वाला तेल आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है, और कुछ लोगों का यह कहना है कि, यह नए बाल उगाने में भी मदद करता है। एक बड़ा चम्मच नारियल तेल लें और अपनी हथेली पर रखें। आपकी हाथ की गर्मी से तेल पिघल जाएगा फिर उसे अपनी उंगलियों से स्कैल्प पर मालिश करें।

जोजोबा तेल

यह तेल हमारे स्कैल्प में बनने वाले प्राकृतिक सेबम तेल की तरह ही होता है जो आपके बालों को चिकना और स्वस्थ रखता है।

बादाम का तेल

हमारे भारत देश में पारंपरिक रूप से इस तेल का प्रयोग स्वस्थ बालों को उगाने के लिए किया जाता है।

प्याज का रस
प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है. प्याज का रस स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है. आप प्याज के रस को एलोवेरा जेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगा सकते हैं.

आंवला और मेथी
आंवला और मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने को कम करते हैं. आप आंवला और मेथी का पेस्ट बनाकर बालों में लगा सकते हैं. मेथी को रात भर भिगोकर सुबह पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से भी फायदा होता है.

एलोवेरा

एलोवेरा बालों को मॉइस्चराइज़ करता है और स्कैल्प को स्वस्थ रखता है.

नींबू

नींबू स्कैल्प को साफ करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है.

आहार

संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन भरपूर मात्रा में हों.

थेरप्यूटिक हेअर-मास्क का उपयोग करें

एक अच्छे हेअर-मास्क के दो फायदे हैं, एक बालों को नमी देने में और दूसरा बालों को स्वस्थ रखकर उनको घना बनाने में। शहद, अंडे का सफेद हिस्सा, ऐवकोडो, मुसब्बर (ऐलो) और ऐपल साइडर विनेगर ऐसे कुछ घरेलू सामान है जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। 15 मिनट तक पूरे बालों के साथ पूरे स्कैल्प को ढंकते हुए मास्क लगाए, फिर अपने बालों को हमेशा की तरह शैम्पू कर लें। नीचे दिए गए हेअर-मास्क का प्रयोग करें। अत्यन्त रूखे बालों के लिए शहद, अंडे का सफेद हिस्सा और आर्गन तेल को समान मात्रा में मिला लें। साधारण बालों के लिए शहद, ऐलो और ज़ैतून का तेल समान मात्रा में मिला लें। तैलीय बालों के लिए शहद, ऐपल साइडर विनेगर, और अरंडी का तेल को समान मात्रा में मिला लें।.

  • अगर आपको बाल झड़ने की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा है. 
  • इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से करने से बालों की ग्रोथ में तेजी आ सकती है. 

 

 

 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बयान से बढ़ा तनाव, इजराइल को ‘कैंसर’ कहने पर बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें