Site icon Dainik Savera Times

चश्मे से राहत पाने का घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

आज के समय में तमाम बीमारियों में आँखो की कमज़ोरी भी मुख्य बनी हुए है। जिसका कारण खानपान का ठीक प्रकार से ध्यान न रखना और डिजिटल उपकरणों का प्रयोग करना हो सकता है। इससे सिरदर्द जैसी बीमारी उत्पन्न हो जाती है जिससे राहत पाने के लिए लोग चश्मे का प्रयोग करते है अधिकतर चश्मा लगाने से चेहरे के लुक में थोड़ा बदलाव आ ही जाता है। आज की इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बताने जा रहे है जिससे आप अपने चश्मे से छुटकारा सकते है

1.प्रतिदिन तांबे के बर्तन का पानी पिएं। ऐसा करने से आपकी आंखों को लाभ होगा।

2. आंवला आंखों के लिए बहुत लाभदायक होता है। ऐसे में यदि आप आंवले का मुरब्बा दिन में एक से दो बार खाएं तो इससे भी आंखों की रोशनी बढ़ने में सहायता मिलेगी।

3. एक चम्मच सौंफ दो बादाम तथा आधा चम्मच मिश्री को एक साथ पीस लें। इस मिश्रण को प्रतिदिन रात में दूध के साथ खाएं। ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

4. जीरा तथा मिश्री को बराबर मात्रा में पीस लें। इसे प्रतिदिन एक चम्मच देसी घी के साथ खाएं। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में सहायता प्राप्त होगी।

5. 100 ग्राम त्रिफला पाउडर तथा 100 ग्राम मिश्री मिक्स करके खाने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी। इसे आप गरम दूध के साथ अथवा फिर शहद के साथ भी खा सकते हैं।

Exit mobile version