Site icon Dainik Savera Times

मुंह में छाले होने से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

 

मुंह में छाले होना तो एक आम समस्या है लेकिन इसका सही समय पर इलाज बेहद जरुरी होता है। मुंह में छाले होने से हमे कई तरह की परेशानियों से हो कर गुजरना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जो आपको इस परेशानी से बचने में मदद करेंगे।

1. नीबू के रस को गर्म पानी में मिला कर कुल्ला करने से भी मुँह के छाले कम हो जाते है।

2. रात को सोने से पहले मुँह के छालो पर घी लगाएं इससे छाले समाप्त हो जायेगे।

3. एक लीटर गुनगुने पानी में हल्दी मिला कर गरारे करने से भी छालो में राहत मिलती है।

4. मशरूम को पीस कर मुँह के छालो पर लगाए।

5. पान के पत्तो का रस निकाल कर घी में मिलाकर लगाने से छाले जल्द ख़त्म हो जाते है।

6. नमक के पानी का गरारा करने से मुँह की दुर्गंध तो कम होगी ही साथ में छाले भी काम हो जायेगे।

Exit mobile version