Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

फटी एड़ियों से हैं परेशान तो ये अपनाएं ये कुछ नुस्खे

February 23, 2023

फटी एड़ियों से हैं परेशान तो ये अपनाएं ये कुछ नुस्खे

एड़ियों का फटना वैसे तो एक आम समस्या है लेकिन ये हमारी लुक के साथ पैरों को भी खुश्क और धूलभरी एड़िया आपकी सुंदरता पर बुरा असर डालती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि एड़ियों के अधिक फट जाने पर उनमे चलते समय काफी दर्द होता है। ऐसे में आज हम आपको एड़ियों की देखभाल के लिए कुछ खास टिप्स बताएंगे, जिसे आपको जरूर अपनाना चाहिए।

# एड़ियों की सुरक्षा के लिए नंगे पैर नहीं घूमना चाहिए और सर्दियों में मोज़े अवश्य पहन ने चाहिए।

# बाहर से आने के बाद पेरो को अच्छी तरह धोले और फर सूखे टावल से पोछ ले।

# साबुन, डिटर्जेंट,कास्टिक सोडा, बर्तन धोने वाले बार से अपने पैरो को बचाये।

# स्नान के समय नियमित रूप से एड़ियों को पानी से धोकर उस पे फुट स्क्रब या प्यूमिक स्टोन से रगड़कर मृत कोशिकाएं साफ़ करे।

# एड़ियों में अधिक दरारे होने पर आधी बाल्टी गुनगुने पानी में 4 चम्मच नमक डाले और 10-15 मिनट डुबाकर रखे। फिर फुट स्क्रब से मालिश करे। ऐसा रोज़ाना करने से कुछ दिनों में दरारे काम हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें