Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस तरह बच्चे को हो रही हैं कब्ज की परेशानी को करें दूर

October 17, 2023

इस तरह बच्चे को हो रही हैं कब्ज की परेशानी को करें दूर

बच्चों को कब्ज की समस्या रहना एक आम बात है लेकिन अक्सर लोग इससे निजात पाने के लिए दवाइयां देने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आप आसानी से इस परेशानी से बच्चों को निजात दिलवा सकते हैं।

पपीता खिलाएं: कब्ज से राहत दिलाने में पपीता फायदेमंद हो सकता है। पपीते में जबरदस्त मात्रा में फाइबर और पानी होता है, जो आंतों में फंसे मल को आसानी से निकालने में मदद करता है। पपीता न केवल मल त्याग को आसान बनाता है बल्कि पाचन क्रिया को भी आसान बनाने में मदद करता है। बच्चों को पपीता खिलाने के लिए इसे ठीक से मैश करें और फिर इसे अपने बच्चे को दें। इसके अलावा आप इसे दूध में भी मिला सकते हैं।

सेब का रस: बच्चों में भी फाइबर की कमी के कारण कब्ज हो सकती है। सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर यानी पेक्टिन कब्ज के इलाज में लाभकारी होता है। आप सेब के छिलके साथ जूस निकाल कर शिशु को दे सकती हैं। दिन में दूध की बोतल में एक बार सेब का रस पिलाने से कब्ज ठीक हो जाता है।

कब्ज से राहत के लिए पानी पिलाएं: हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शरीर में पानी की कमी होने से कब्ज की समस्या होने लगती है। यदि आपका शिशु 6 महीने से बड़ा है और खाना खाता है तो उसकी डाइट में थोड़ा पानी होना भी जरूरी है, क्योंकि जब आप बच्चे को अन्न खिलाते हैं तो उसे आसानी से पचाने के लिए पानी पीना जरूरी होता है। इसलिए ऐसी स्थिति में आप बच्चे को थोड़ा पानी पिला सकते हैं।

सौंफ का पानी: सौंफ भी पाचन संबंधित समस्याओं के इलाज में बहुत फायदेमंद है। आप एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में उबालकर ठंडा करें और छान कर रखें और दिन में तीन से चार बार शिशु को चम्मच से पिलाएं।

किशमिश खिलाएं: सेहत के लिए किशमिश बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है। साथ ही ये स्वाद में मीठी होती है, जिसे बच्चे पसंद भी करेंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपका बच्चा एक वर्ष से कम आयु का है, तो इस उपाय का उपयोग न करें, जबकि इससे बड़े बच्चों को आप दूध के साथ किशमिश को ब्लेंड कर दे सकते हैं।

टमाटर: 6 महीने से अधिक उम्र के बच्चों में कब्ज से राहत दिलाने में टमाटर भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आप टमाटर का रस दे सकती हैं। एक छोटे टमाटर को एक कप पानी में उबाल लें और इसे ठंडा कर के छानने के बाद इस रस की शिशु को रोज तीन से चार चम्मच पिलाएं।

नारियल तेल: नारियल का तेल भी नवजात को कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है, यदि आपका शिशु 6 महीने से बड़ा है तो आप उसका भोजन नारियल के तेल में बना सकते हैं, जबकि नारियल के तेल से एनल की मसाज करने से भी मल पास होने में मदद मिलती है।

गर्म पानी से नहलाना: गर्म पानी से नहाने से शिशु के पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और उनमें आ रहे तनाव में कमी आती है। ये कब्ज के कारण हो रही असहजता को भी दूर करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें