Italian Pasta Recipes in Hindi: अगर आप झटपट बनने वाली और सभी को पसंद आने वाली डिश की तलाश में हैं, तो इटैलियन पास्ता एक बेहतरीन विकल्प है। आमतौर पर लोग इसे बाहर से ऑर्डर करना पसंद करते हैं, लेकिन घर पर बना पास्ता न सिर्फ ज्यादा ताज़ा और हेल्दी होता है, बल्कि इसका स्वाद भी आपकी पसंद के अनुसार तैयार किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।
पास्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे और भी पौष्टिक बना सकते हैं। आइए जानते हैं, घर पर ही स्वादिष्ट इटैलियन पास्ता बनाने की आसान रेसिपी…
इटैलियन पास्ता बनाने के लिए जरूरी सामग्री
पेनने पास्ता – 200 ग्राम
प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
टमाटर – 2 (कटे हुए)
शिमला मिर्च – 2 से 3
लहसुन – 5 से 6 कलियां
मशरूम – 100 ग्राम
जैतून का तेल – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार
चीनी – थोड़ी सी
मिर्च फ्लेक्स – आधा चम्मच
धनिया पत्ता – सजाने के लिए
पास्ता बनाने की आसान विधि
–सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालकर पास्ता को नरम होने तक पकाएं और फिर उसका पानी छान लें।
–अब एक पैन में जैतून का तेल गरम करें। इसमें लहसुन डालकर हल्का भूनें, फिर प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं।
–इसके बाद टमाटर, शिमला मिर्च और मशरूम डालकर सब्जियों को अच्छे से भून लें।
–अब इसमें नमक, थोड़ी सी चीनी और मिर्च फ्लेक्स डालकर ढक दें और 5–6 मिनट तक पकने दें।
–जब सब्जियां अच्छे से पक जाएं, तो उबला हुआ पास्ता पैन में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
–पास्ता को सब्जियों के साथ 2–3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं।
–आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।

