Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Grapes के फल से भी अधिक फायदेमंद होती है इसकी Leaves, जानिए इसके गुणों के बारे में

March 3, 2023

Grapes के फल से भी अधिक फायदेमंद होती है इसकी Leaves, जानिए इसके गुणों के बारे में

अंगूर का फल खाना हर किसी को पसंद होता है। अंगूर का फल हमारे सेहत के लिए काफी लाभदायक है। लेकिन क्या आप जानते है कि अंगूर के फल के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी बहुत काम में आती है, जी हां, इनकी पत्तियां हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये फल से भी ज्यादा अधिक गुणवान मानी जाती है। अंगूर की पत्तियों के सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। इसी के साथ आज हम आपको बताने जा रहे है कि अंगूर की पत्तियों के गुण और फायदों के बारे में:

फाइबर
अंगूर की पत्तियों में फाइबर की मात्रा काफी होती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करता है, जिससे आपका पेट देर तक भरा रहता है। इनको पचाने में समय लगता है, इसलिए खून में चीनी भी धीरे-धीरे रिलीज होती है और ब्लड शुगर बढ़ाने का काम नहीं करती।

विटामिन-ए
अंगूर की पत्तियां शरीर में विटामिन्स की मात्रा को बढ़ावा देती हैं। इसमें विटामिन-ए की अच्छी मात्रा होती है। विटामिन-ए आपकी कोशिकाओं को विकसित करने में मदद करता है, उनके विकास को गैर-कार्यात्मक अपरिपक्व कोशिकाओं से विशेष कोशिकाओं में निर्देशित करता है, जो कार्यात्मक ऊतक का एक हिस्सा बन जाते हैं।

विटामिन-के
विटामिन-के ब्लड क्लॉटिंग को कंट्रोल करने में मदद करता है।अगर आपके शरीर में विटामिन्स का स्तर अच्छा है, तो इससे घाव लगने पर ब्लड क्लॉट बन जाता है, ताकि इस क्लॉट की मदद से खून बहना बंद हो जाए और खून की कमी न हो जाए।

आयरन
अंगूर की पत्तियां आयरन से भी भरी होती हैं। आयरन एक ऐसा खनिज पदार्थ है, जो शरीर में खून की कमी होने से बचाता है। जिससे आप अनीमिया से बचते हैं। साथ ही यह खनिज आपके रक्त को आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में भी मदद करता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर
अंगूर की पत्तियों में अंगूर या इसके जूस से कहीं ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें