Site icon Dainik Savera Times

जानें सौंफ से मिलने वाले इन चमत्कारी फायदों के बारे में

सौंफ का इस्तेमाल कई प्रकार की चीजों में किया जाता है। ये खाने का स्वाद दोगुना कर देती है और साथ ही सेहत को भी ढेरों फायदे पहुंचाने का काम करती है। सौफ का उपयोग बहुत से गुणकारी चीज़ों में भी किया जाता है। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे इससे होने वाले कुछ फायदों के बारे में –

1.खाना खाने के बाद मुह में सौफ चबाने से पेट का पाचन तंत्र अच्छा रहता है व मुह का जायका भी बढ़िया हो जाता है।

2. माहवारी की पीड़ा के समय सौफ में चीनी मिला कर खाने से भी दर्द में राहत मिलती है।

3.पेट में मरोड़े उठने या दर्द होने पर रात को भिगो कर रखे हुए सौफ के पानी को पीने से पेट दर्द में लाभ होता है।

4. सुबह भूखे पेट सौफ का पानी पीने से मस्तिष्क ठंडा रहता है और शरीर का खून भी साफ़ रहता है।

5. यदि आँखों की रोशनी कम हो गई है तो सौफ का प्रतिदिन सेवन करने से आखो की रौशनी में फायदा होता है।

Exit mobile version