Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

लिविंग रूम को बनाएं स्टाइलिश: इन 5 आसान बदलावों से घर दिखेगा क्लासी

March 21, 2026

लिविंग रूम को बनाएं स्टाइलिश: इन 5 आसान बदलावों से घर दिखेगा क्लासी

नई दिल्ली: लिविंग रूम घर का सबसे अहम हिस्सा होता है, जहां परिवार के साथ समय बिताने से लेकर मेहमानों की मेजबानी तक सब कुछ होता है। ऐसे में इसका स्टाइलिश और कंफर्टेबल होना बेहद जरूरी है। अगर आपका लिविंग रूम थोड़ा बोरिंग लगने लगा है, तो कुछ आसान बदलावों के जरिए आप इसे आकर्षक और ट्रेंडी बना सकते हैं।

सही रंगों का करें चयन

लिविंग रूम की खूबसूरती में रंगों की बड़ी भूमिका होती है। आप ऑफ-पेस्टल, सफेद और बेज जैसे क्लासिक रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑलिव ग्रीन, डार्क ब्राउन, नेवी ब्लू या मेरून जैसे ट्रेंडी रंग भी कमरे को नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें :

दीवार पर लगाएं आईना

कमरे को बड़ा और खुला दिखाने के लिए दीवार पर बड़ा आईना लगाना एक बेहतरीन तरीका है। खासकर दरवाजे के पास आईना लगाने से रोशनी पूरे कमरे में फैलती है और स्पेस ज्यादा बड़ा महसूस होता है।

मल्टीपर्पज फर्नीचर अपनाएं

भारी-भरकम फर्नीचर की जगह ऐसे फर्नीचर चुनें जो एक से अधिक काम कर सकें। जैसे स्टोरेज वाला सोफा या टेबल जिसमें किताबों के लिए जगह हो। इसके अलावा एंटीक और विंटेज चीजें कमरे की सजावट में खास आकर्षण जोड़ती हैं।

घर के अंदर लगाएं पौधे

लिविंग रूम में इंडोर प्लांट्स लगाने से माहौल ताजा और जीवंत हो जाता है। स्नेक प्लांट, रबर प्लांट, सकुलेंट्स और एरिका पाम जैसे पौधे न सिर्फ खूबसूरत लगते हैं, बल्कि इनकी देखभाल भी आसान होती है।

ये भी देखें :

हल्के और हवादार कपड़ों का करें चुनाव

पर्दे और कालीन चुनते समय हल्के और हवादार कपड़ों को प्राथमिकता दें। लंबे पर्दे लगाने से कमरे में रोशनी और ताजी हवा का बेहतर प्रवाह बना रहता है, जिससे स्पेस खुला-खुला और आरामदायक लगता है।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने लिविंग रूम को न सिर्फ खूबसूरत बना सकते हैं, बल्कि उसे एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक भी दे सकते हैं, जो हर किसी को आकर्षित करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें