
नई दिल्ली: भारत में मुंह के कैंसर की बड़ी वजह शराब के साथ धुआं रहित तंबाकू उत्पादों का सेवन है। स्टडी के अनुसार, भारत में 10 में से 6 से ज्यादा लोग स्थानीय स्तर पर बनी शराब के साथ गुटखा, खैनी और पान जैसे तंबाकू उत्पादों के सेवन के कारण मुंह के कैंसर से पीड़ित हैं। महाराष्ट्र स्थित सैंटर फॉर कैंसर एपिडेमियोलॉजी और होमी भाभा नैशनल इंस्टीच्यूट के शोधकत्र्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, दिन में 2 ग्राम से कम बीयर पीने से भी बक्कल म्यूकोसा कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: चंबा-तीसा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन घरों के बुझे चिराग
वहीं, दिन में 9 ग्राम शराब-जो लगभग एक मानक ड्रिंक के बराबर है- से मुंह के कैंसर का खतरा करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। जब शराब को चबाने वाले तंबाकू के साथ लिया जाता है, तो यह देश में ऐसे 62 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार हो सकता है। बीएमजे ग्लोबल हैल्थ में प्रकाशित निष्कर्षों के अनुसार, भारत में बक्कल म्यूकोसा कैंसर के करीब 11.5 प्रतिशत मामले शराब से जुड़े हैं। मेघालय, असम और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इसकी दर ज्यादा पाई गई है, जो कुछ जगहों पर 14 प्रतिशत तक पहुंच जाती है।
ये भी पढ़ें: नशे में युवकों का हंगामा, ट्रक से टकराई बस, युवती गंभीर घायल