Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

April 9, 2023

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार है:-
1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1756 – बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन।
1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
1893 – हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म।
1948 – सांसद, अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म।
1953 – वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म की प्रदर्शित।
1965: कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा।
1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भाग लेने की छूट मिली।
2004 – पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
2010: श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।
2011: सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
2013 – फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें