Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

April 24, 2023

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1877 : रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1898 : स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 : पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।
1926 : बर्लिन संधि पर हस्ताक्षर।
1954 : ब्रिटिश सरकार ने कीनिया के विद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।
1954 : आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1960 : दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप में 500 लोगों की मौत।
1962 : एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।
1967 : सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव एक अंतरिक्ष अभियान के दौरान दम तोड़ने वाले पहले व्यक्ति थे।पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करने के कुछ देर बाद उनके अंतरिक्ष यान के पैराशूट के तार उलझ गए और वह कई मील की ऊंचाई से धरती पर आ गिरे।
1970 : चीन का पहला उपग्रह डांग फांग हांग लांच किया गया।
1973 : भारत रत्न से अलंकृत मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म।
1974 : प्रख्यात हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन।
1975 : जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान माहवीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई।
1998 : क्लोन भेड़ डॉली ने एक स्वस्थ मेमने बॉनी को जन्म दिया।
2011 : आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।
2013 : बांग्ला देश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत।
2020 : देश में कोरोना महामारी के कारण 37 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 723 पर पहुंची. पिछले 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 1,752 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 23,452 हुई।
2021 : देश में कोविड-19 के एक दिन में 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 हुए; वहीं 2,624 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,89,544 पर पहुंची।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें