Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस विधि के साथ सरल तरीके से बनाएं Basil Fried Rice

February 19, 2023

इस विधि के साथ सरल तरीके से बनाएं Basil Fried Rice

सामग्री
1 बाऊल चावल उबले
जरूरतानुसार हरी व लालमिर्च बारीक कटी
1 छोटा चम्मच ग्रीन पेपर कॉर्न
4-5 कलियां लहसुन बारीक कटा
1-2 टुकड़े ब्रोकली
3-4 बेबी कौर्न
1 गाजर
रिफाइंड ऑयल जरूरतानुसार
1 पैकेट मैगी का मसाला
थोड़ी सी तुलसीपत्ती गार्निशिंग के लिए
नमक स्वादानुसार।

विधि
ब्रोकली, बेबी कौर्न और गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर ब्लांच कर लें। एक पैन में तेल गर्म कर के हरी व लालमिर्च और लहसुन डाल कर सौटे करें। अब इस में चावल, ब्लांच्ड सब्जियां और ग्रीन पेपरकॉर्न मिला कर पकाएं। मैगी का मसाला व नमक डाल कर थोड़ा और पकाएं। फिर तुलसीपत्ती से गार्निश कर परोसें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें