Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेस्टोरेंट स्टाइल घर पर बनाएं बेहद लजीज वेज फ्राइड राइस

September 7, 2023

रेस्टोरेंट स्टाइल घर पर बनाएं बेहद लजीज वेज फ्राइड राइस

सामग्री (Ingredients)

2 कटोरी चावल
1 गाजर (बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
1/2 कटोरी बीन्स
1 कटोरी शिमला मिर्च
1 कटोरी मटर
1/2 छोटी कटोरी पनीर
2-3 हरी मिर्च (लंबी पतली कटी हुई)
7-8 कलियां लहसुन की
1 टेबल स्पून विनेगर
तेल जरूरत के अनुसार
नमक स्वादानुसार

veg fried rice,veg fried rice ingredients,veg fried rice recipe,veg fried rice at home,restaurant like veg fried rice

विधि (Recipe)

– सबसे पहले मीडियम आंच पर एक प्रेशर कुकर में पानी और चावल डालकर एक सीटी में उबाल लें और आंच बंद कर दें।
– दूसरी ओर मीडियम आंच में एक पैन में पानी गरम करने के लिए रखें।
– पानी में पहला उबाल आते ही गाजर, शिमला मिर्च और मटर डालकर इनके सॉफ्ट होने तक उबाल लें और आंच बंद कर दें।
– अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें।
– तेल के गरम होते ही लहसुन डालकर हल्का भूनें।
– जैसे ही लहसुन का रंग बदलता हुआ दिखे, सारी सब्जियां और पनीर डालकर हल्का भूनें।
– सब्जियों पर विनेगर डालें और 2-3 मिनट बाद इसमें चावल और ऊपर से नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए मिक्स कर लें।
– रेस्टोरेंट स्टाइल फ्राइड राइस तैयार है। आंच बंद कर सलाद के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें