Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाम के स्नैक्स में बनाएं फैमिली के लिए साबूदाना टिक्की

February 19, 2023

शाम के स्नैक्स में बनाएं फैमिली के लिए साबूदाना टिक्की

अगर आप भी घर पर कुछ टेस्टी और हैल्दी बनाना चाहते हैं तो साबूदाना टिक्की आपके लिए परफैक्ट ऑप्शन रहेगा। आज हम आपको साबूदाना टिक्की की खास रैसिपी बताएंगे, जिसे आप बनाकर अपनी फैमिली और फ्रैंड्स को सर्व कर सकती हैं।

सामग्री

– साबूदाना -आधा कप (6 घंटे भीगा हुआ)
– आलू 02 कप (उबले हुए)
– दही 01 कप फेटा हुआ
– कुटु का आटा 2 बड़े चम्मच
– मूंगफली के दाने 02 बड़े चम्मच
– हरी मिर्च 02 बारीक कटी हुई
– गर्म मसाला 01 छोटा चम्मच
– मिर्च पाऊडर 1/2 छोटा चम्मच
– हरी चटनी आवश्यकतानुसार
– मीठी चटनी आवश्यकतानुसार
– सेंधा नमक स्वादानुसार
– रिफाइंड तेल तलने के लिए

बनाने का तरीका

सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छीलकर मैश कर लें। मूंगफली के दानों को दरदरा पीस लें और दही को अच्छी तरह से फैंट लें। अब एक बडे बर्तन में मैश किए हुए आलू, भीगा हुआ साबूदाना, पिसे हुए मूंगफली के दाने, कुटु का आटा और सभी मसाले डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद हाथों को पानी में गीला करके एक बड़े नींबू के आकार का मिश्रण लें और उसे गोल बनाकर हथेली के बीच में दबाएं और चपटा कर लें। ऐसे ही सारे मिश्रण की टिक्की बना लें। अब एक कढ़ाई में रिफइंड डाल कर गर्म करें। तेल गर्म होने पर आंच धीमी कर दें। तेल में जितनी टिक्की आएं, उतनी डालें और उलट-पुलट कर गोल्डेन फ्राई कर लें। ऐसे ही सारी टिक्की तल लें और गर्मागर्म चटनी के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें