Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच्चों को खुश करने के लिए इस तरह घर पर बनाएं Veg Spring Roll

February 8, 2023

बच्चों को खुश करने के लिए इस तरह घर पर बनाएं Veg Spring Roll

सामग्री
मैदा 100 ग्राम
पत्ता गोभी 200 ग्राम
पनीर 100 ग्राम (मैश किया हुआ)
हरी मिर्च 1 (बारीक कटी)
अदरक एक छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
सोया सौस 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर 1/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाऊडर 1/4 छोटा चम्मच
अजीनोमोटो 1/4 छोटा चम्मच
तेल स्प्रिंग रोल तलने के लिये
नमक स्वादानुसा

बनाने का तरीका
– सबसे पहले मैदे को छान लें, फिर उसमें मैदा के आयतन का डेढ़ गुना पानी (एक कप मैदा के लिए लगभग डेढ़ कप पानी) डालकर पतला और चिकना घोल बना लें। अब घोल को एक घंटे के लिए ढ़ककर रख दें, जिससे मैदा अच्छी तरह से फूल जाए।

– अब एक कढ़ाई को गैस पर गर्म करें। कढ़ाई गर्म होने पर उसमें एक छोटा चम्मच तेल डालें और उसे गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें कटा हुआ पत्ता गोभी, पनीर, हरी मिर्च और अदरक डालें और मध्यम आंच पर दो मिनट तक भून लें।

– इसके बाद लाल मिर्च, काली मिर्च, अजीनोमोटो, सोया सॉस और नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब गैस बंद कर दें।

– अब स्प्रिंग रोल को कवर करने वाले रैपर को बनाने की बारी है। इसके लिए एक नॉनिस्टक तवा को गर्म करें और उसपर थोड़ा सा तेल डालकर उसे पूरे तवा पर फैला दें। उसके बाद एक चम्मच में घोल लें और उसे तवे पर डालकर चम्मच की सहायता से दोसा की तरह पूरे तवे पर फैला दें।

– गैस की आंच धीमी रखें और रैपर को सिंकने दें। जब रैपर के ऊपरी सतह कलर बदलने लगे और उसके किनारे तवे को छोड़ने लगें, तब उसे तवा से उठा लें और एक तेल लगी प्लेट पर रख दें।

– रैपर तैयार होने के बाद उसके ऊपर दो बड़े चम्मच भरावन रखें और उसे बीच के हिस्से में आगे से पीछे की ओर फैला दें। अब रैपर के दायें और बायें दोंनो सिरों को अंदर की ओर थोड़ा-थोड़ा मोड़ दें और फिर उसे ऊपर की ओर से मोड़ते हुए रोल बना लें।

– ऐसे ही जब सारे रोल तैयार हो जाएं, तो एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालें और उसे गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें दो स्प्रिंग रोल डालें और उलट-पलट कर गोल्डन ब्राऊन होने तक सेंक लें। यदि आप चाहें, तो इन्हें पकौडों की तरह डीप फ्राई भी कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें