Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मखाना और नारियल के लड्डू से बनाएं कमजोर हड्डियों को मजबूत, जानें Recipe

September 29, 2025

मखाना और नारियल के लड्डू से बनाएं कमजोर हड्डियों को मजबूत, जानें Recipe

Lifestyle: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी सेहत को बनाए रखना बेहद जरूरी है। खासकर हड्डियों और जोड़ों की मजबूती के लिए सही पोषण लेना आवश्यक होता है। यदि आपको जोड़ों में दर्द या हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्या है, तो मखाना और नारियल से बने लड्डू आपकी सेहत का संजीवनी साबित हो सकते हैं।

मखाना: हड्डियों का सुपरफूड

मखाना कैल्शियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स का समृद्ध स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और थकान भी दूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार, मखाना का नियमित सेवन गठिया के दर्द को कम करता है, दिल को स्वस्थ रखता है, अनिद्रा दूर करता है और त्वचा की झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है।

मखाना-नारियल लड्डू: स्वादिष्ट और पौष्टिक

मखाना और नारियल के इस लड्डू में मखाने की पौष्टिकता के साथ-साथ नारियल की खुशबू और ड्राई फ्रूट्स की ताकत भी शामिल है। यह लड्डू न सिर्फ हड्डियों को मजबूत करता है, बल्कि पूरे दिन आपको ऊर्जा से भरपूर भी रखता है।

सामग्री:

मखाना: 150 ग्राम

नारियल का बुरादा: 100 ग्राम

ड्राई फ्रूट्स (काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश)

इलायची पाउडर: आधा चम्मच

घी: 2 बड़े चम्मच

गुड़: 2 कप

पानी: 1 कप

नाने की विधि:

एक पैन में 2 चम्मच घी गरम करें और मखाना डालकर सुनहरा भूरा होने तक भून लें।

दूसरे पैन में आधा चम्मच घी लेकर ड्राई फ्रूट्स भून लें। फिर नारियल का बुरादा भी इसी घी में हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

एक बर्तन में गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। गुड़ पिघलने लगे तो उसमें पानी मिलाएं और गाढ़ा चाशनी तैयार करें।

भुने हुए मखाने और ड्राई फ्रूट्स को ग्राइंडर में बारीक पाउडर बना लें।

तैयार चाशनी में मखाना, ड्राई फ्रूट्स पाउडर, नारियल का बुरादा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें और फिर हाथों की मदद से गोल-गोल लड्डू बना लें।

टिप:

यह लड्डू बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयुक्त है और इसे आप नाश्ते या शाम के समय आसानी से खा सकते हैं।

स्वास्थ्य लाभ:

हड्डियों को मजबूत बनाए

जोड़ों के दर्द में आराम दे

शरीर में ऊर्जा बनाए रखे

पाचन सुधारे

त्वचा की चमक बढ़ाए।

ये भी पढ़े- होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले LPG से भरे दो भारतीय जहाज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें