Dainik Savera Times

घर पर जरूर ट्राई करें ये माइक्रोवेव से जुड़े 6 स्मार्ट हैक्स, मिनटों में कई काम होंगे आसान

Microwave Smart Hacks : अगर आप भी रोज़मर्रा के किचन के कामों में समय और मेहनत दोनों की बचत करना चाहते हैं, तो माइक्रोवेव आपकी सबसे बड़ी मदद बन सकता है। माइक्रोवेव का इस्तेमाल केवल खाना गर्म करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए आप कई छोटे-बड़े किचन टास्क को भी चुटकियों में पूरा कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं 7 ऐसे स्मार्ट हैक्स, जो आपके किचन का काम आसान बना देंगे।

1. सिर्फ 4 मिनट में उबालें आलू

पारंपरिक तरीके से आलू उबालने में जहां 15-20 मिनट लगते हैं, वहीं माइक्रोवेव से यह काम महज 4 मिनट में हो सकता है। बस आलू को धोकर कांटे से छेद करें, प्लास्टिक फॉयल में लपेटें और माइक्रोवेव में रख दें। आलू नर्म और पराठे या चाट के लिए तैयार हो जाएगा।

2. बासी आटे को बनाएं ताजा जैसा

फ्रिज में रखा हुआ आटा सख्त और रबर जैसा हो जाता है, जिससे रोटियां अच्छी नहीं बनतीं। ऐसे में उस आटे को माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए गर्म करें। आटा नर्म और पहले जैसा ताजा बन जाएगा।

3. नींबू का रस निकालें दोगुना, बिना मेहनत के

कभी-कभी नींबू या संतरा सख्त होते हैं और उनसे रस निकालना मुश्किल हो जाता है। इन्हें सिर्फ 30 सेकंड माइक्रोवेव में रखने से ये नर्म हो जाते हैं और अधिक मात्रा में रस आसानी से निकलता है।

4. झटपट लहसुन छीलने की ट्रिक

लहसुन की कलियां छीलना समय लेने वाला काम है। लेकिन अगर इन्हें 15-30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर दिया जाए, तो छिलका खुद-ब-खुद ढीला होकर आसानी से उतर जाता है।

5. सूखे मसालों की होममेड पाउडर बनाएं मिनटों में

कस्तूरी मेथी, पुदीना या करी पत्ते जैसे हर्ब्स को आप 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखकर डीहाइड्रेट कर सकते हैं। इन्हें पीसकर सालभर इस्तेमाल में लाया जा सकता है – वो भी बिना किसी केमिकल के।

6. ऑयल-फ्री हेल्दी चिप्स बनाएं घर पर

तले-भुने चिप्स से परहेज़ है, लेकिन खाने का मन करता है? आलू या चुकंदर को पतले स्लाइस में काटें, थोड़ा सा तेल और नमक लगाएं और माइक्रोवेव की प्लेट पर 4 मिनट तक पकाएं। हेल्दी, क्रिस्पी और टेस्टी चिप्स तैयार हैं।

Exit mobile version