Site icon Dainik Savera Times

पर्याप्त नींद के नकारात्मक प्रभावों को दूर कर सकता है शारीरिक व्यायाम

नई दिल्ली: एक अध्ययन में सामने आया है कि पर्याप्त नींद नहीं लेने से लंबी उम्र परपड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को शारीरिक व्यायाम से दूर किया जा सकता है। अध्ययन में मृत्यु के खतरे पर शारीरिक गतिविधि और नींद की अवधि के संयुक्त प्रभावों की पड़ताल करने का दावा किया गया है। इस अध्ययन में ‘यूके बायोबैंक कोहोर्ट’ में 40 से 73 वर्ष की आयु के 92,221 वयस्क शामिल थे, जिन्होंने 2013 और 2015 के बीच एक सप्ताह के लिए ‘एक्सेलेरोमीटर रिस्टबैंड’ पहना था। चीन के ग्वांगझू मैडीकल विश्वविद्यालय के संबद्ध ब्रेन अस्पताल के लेखक जिहुई झांग ने कहा, ‘अध्ययन से पता चला है कि शारीरिक गतिविधि के स्तर में वृद्धि ने कम या लंबी नींद की अवधि से जुड़े मृत्यु के जोखिम को कम कर दिया है।’ यह अध्ययन ‘यूरोपियन जर्नल आॅफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी’ में प्रकाशित हुआ है। वैज्ञानिकों ने पाया कि शारीरिक व्यायाम कम करने वाले लोगों में, कम और अधिक नींद मौत के जोखिम से जुड़ी थी।

Exit mobile version