Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनानास देगा आपको सेहत से जुडी इन परेशानियों से मुक्ति, जानें ढेरों फायदे

January 14, 2023

अनानास देगा आपको सेहत से जुडी इन परेशानियों से मुक्ति, जानें ढेरों फायदे

अनानास जिसे हम पाइनएप्पल भी कहते हैं। पाइनएप्पल एक ऐसा फल है जो खट्टा-मीठा होता है। इसका सेवन करना लगभग सभी को बेहद पसंद होता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व होते है जिसकी बजह से हम कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। बता दें के अनानास बारह महीनो तक लगातार मिलने वाला फल है। अनानास जमीन में उगाया जाता है और इसके लिए रेतीली मिटटी को उपयोग में लाया जाता है। इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। इसी के साथ चलिए अब जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में खास-

# हडियो की मजबूती के लिए: अनानास का सेवन करने से शरीर में केल्शियम की कमी पूरी होती है और साथ ही यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। यह हाथ और पैर की हड्डियों में लचीलापन पाने के लिए उतरदायी रहता है।

# अस्थमा में फायदेमंद: अनानास का सेवन करने से अस्थमा की समस्या को कम किया जा सकता है क्योकि इसमें बीटाकेरोटिन पाया जाता है जो अस्थमा की समस्या को दूर करने में सहायक है।

# आँखों की ज्योति बढ़ाये: अनानास का सेवन करने से आँखों की ज्योति को बढाया जा सकता है। इसका सेवन चाहे जूस रूप में किया जाये या इसे काटकर ही खाया जाये यह आँखों के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है।

# पाचन में सहायक: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तन्त्र का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत पाई जाती है जो पाचन तन्त्र को मजबूत बनाता है।

# उच्चरक्त चाप में सहायक: अनानास रक्तचाप की समस्या को कम करता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है जो उच्चरक्तचाप को बढ़ने नहीं देता है। इसका सेवन ब्लड प्रेशर वाले व्यक्तियों को करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

# वजन को घटाए: अनानास का रोजाना सेवन करने से वजन कम होता है क्योकि यह प्राक्रतिक रसीला फल है जो शरीर में कमजोरी का अहसास नहीं होने देती है और साथ ही वजन पर भी नियन्त्रण करता है।

# केंसर की समस्या में सहायक: केंसर के रोगी को अनानास का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह अनानास का सेवन करने से केंसर की समस्या से कुछ हद तक राहतमिलती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें