Chocolate-Peanut Butter Protein Shake : आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में सेहत का ध्यान रखना जितना ज़रूरी है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए लाए हैं एक बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्रिंक- चॉकलेट-पीनट बटर प्रोटीन शेक, जो फिटनेस प्रेमियों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। बता दे कि यह प्रोटीन शेक न सिर्फ आपकी ऊर्जा को बढ़ाता है, बल्कि आपकी मसल रिकवरी और डे-टू-डे एक्टिवनेस में भी अहम भूमिका निभाता है। चॉकलेट की मिठास और पीनट बटर का नट्टी स्वाद इसे एक परफेक्ट हेल्दी ट्रीट बनाते हैं।

सामग्री:
1 कप दूध (या बादाम दूध)
1 स्कूप चॉकलेट प्रोटीन पाउडर
1 बड़ा चम्मच पीनट बटर
1 केला (पका हुआ)
1 चम्मच शहद (ऐच्छिक)
कुछ बर्फ के टुकड़े
कैसे बनाएं:
1. एक ब्लेंडर में दूध, प्रोटीन पाउडर, पीनट बटर और केला डालें।
2. यदि आप अतिरिक्त मिठास चाहते हैं, तो शहद भी मिला सकते हैं।
3. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक मिश्रण स्मूद और क्रीमी न हो जाए।
4. ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से शेक डालें।
5. चाहें तो थोड़ा चॉकलेट सिरप या क्रश्ड नट्स से गार्निश करें और तुरंत परोसें।
क्यों पिएं यह शेक?
हाई प्रोटीन कंटेंट: वर्कआउट के बाद मसल्स रिपेयर और रिकवरी के लिए आदर्श।
एनर्जी बूस्टर: प्राकृतिक शुगर और हेल्दी फैट्स का शानदार मिश्रण।
स्वादिष्ट हेल्थी ऑप्शन: डेज़र्ट की क्रेविंग को बिना गिल्ट के पूरा करें।
विशेष टिप्स:
अगर आप वेट लॉस प्लान में हैं, तो अनस्वीटेंड बादाम दूध का इस्तेमाल करें और शहद छोड़ सकते हैं। वेट गेन के लिए फुल फैट दूध और एक्स्ट्रा पीनट बटर जोड़ें।