Recipe: रेस्टोरेंट स्टाइल नाचोज आज ट्राई करें आप घर पर

आवश्यक सामग्री – 1 कप गेंहू का आटा – 1/4 कप बेसन – 1/2 छोटी टीस्पून हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी टीस्पून अजवाइन – नमक स्वादानुसार – तेल बनाने की विधि – नाचोज बनाने के लिए एक बर्तन में गेंहू का आटा, बेसन, 1 टेबलस्पून तेल , हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर मिला लें।.

आवश्यक सामग्री
– 1 कप गेंहू का आटा
– 1/4 कप बेसन
– 1/2 छोटी टीस्पून हल्दी पाउडर
– 1/2 छोटी टीस्पून अजवाइन
– नमक स्वादानुसार
– तेल

बनाने की विधि
– नाचोज बनाने के लिए एक बर्तन में गेंहू का आटा, बेसन, 1 टेबलस्पून तेल , हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर मिला लें।
– अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें।
– अब आटे को 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें।
– तय समय बाद आटे को हाथों की मदद से अच्छी तरह से मसल लें।
– अब आटे की बड़ी लोई बना लें।
– अब लोई को चौकोर आकार में बेल लें।
– किसी चाकू की मदद से लोई को चौकोर आकार में काट लें फिर इसे तिकोने शेप में काट लें।
– अब काटें की मदद से बीच-बीच में निशान कर दें।
– इसी तरह से सारी लोई बेल कर काट लें।
– अब मीडियम आंच पर कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
– तेल के गर्म होते ही नाचोज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
– इसी तरह सारे नाचोज तलकर प्लेट में निकाल लें।
– तैयार है क्रिस्पी स्वादिष्ट नाचोज।
– इन्हें टोमेटो सालसा, चटनी के साथ सर्व करें।

- विज्ञापन -

Latest News