Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: ट्राई करें आज स्ट्रीट स्टाइल ‘Spicy Burger’, जानें विधि

October 19, 2023

Recipe: ट्राई करें आज स्ट्रीट स्टाइल ‘Spicy Burger’, जानें विधि

सामग्री:

1 कप उबले मैश आलू
1 कप सोया ग्रेन्यूल्स
1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच सोया सॉस
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच टमाटर केचप
1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच सफेद सिरका
1 बड़ा चम्मच सरसों की चटनी
1 बड़ा चम्मच मक्के का आटा

बर्गर सॉस सामग्री (Burger Sauce Ingredients)

2 कप लाल चटनी
1 बड़ा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच सिरका
1/3 कप मेयोनेज

विधि (Recipe)

– सबसे पहले एक बाउल में सोया ग्रेन्यूल्स, हरी मिर्च, उबले मैश किए हुए आलू, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, टोमैटो केचप, व्हाइट विनेगर, कॉर्न फ्लोर व मस्टर्ड सॉस डालें। इन्हें अच्छे से हिलाएं।
– पैटीज बनाएं और उन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें। मीडियम आंच पर पैटीज को तेल मं् तलें। आपकी बर्गर पैटीज तैयार हैं।
– बर्गर सॉस के लिए विनेगर, मेयोनीज और रेड टोमैटो सॉस को एक साथ मिलाएं। मसालेदार स्वाद के लिए मिश्रण में कोई भी लाल चटनी डालें।
– बन्स को तवे पर सेंक लें। बेस पर सॉस मिक्स लगाएं और उस पर पैटी रखें।
– सलाद पत्ता, प्याज, टमाटर और पनीर का एक टुकड़ा जोड़ें। बन के दूसरे आधे हिस्से को ऊपर रख दें।
– पानी, मकई का आटा, मैदा और लाल मिर्च पाउडर का उपयोग करके घोल तैयार करें।
– बर्गर को इस घोल में डिप करें और क्रश्ड कॉर्न फ्लेक्स से ढककर गरम तेल में डीप फ्राई करें। बर्गर सर्व करने के लिए तैयार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें