Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: इवनिंग स्नैक्स में आज ट्राई करें ये स्वादिष्ट ‘दही टोस्ट’

October 11, 2023

Recipe: इवनिंग स्नैक्स में आज ट्राई करें ये स्वादिष्ट ‘दही टोस्ट’

सामग्री :
3-4 स्लाइस व्हाइट ब्रेड
2 बड़े चम्मच बेसन
1/2 कप दही
1/2 कटा हुआ प्याज
1/4 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
एक चुटकी हल्दी पाउडर
2 बड़े चम्मच घी
2 छोटे चम्मच सरसों के दाने
10-12 करी पत्ता
2 हरी मिर्च बीच से कटी हुई
2 बड़े चम्मच पानी
स्वादानुसार नमक व काली मिर्च

विधि :
– सबसे पहले बैटर (घोल) तैयार करें। इसके लिए बाउल में दही लें।
– फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स कर लें।
– अब इसमें बेसन एड करें और थोड़ा पानी मिला कर स्मूद बैटर बना लें। ध्यान रखें कि इसमें गांठ न दिखाई दें।
– फिर ब्रेड की स्लाइस को बैटर में डुबोकर अच्छे तरीके से कोट कर लें। चाहें तो स्लाइस को मनपसंद शेप में काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
– अब एक पैन या तवा में थोड़ा सा तेल गरम करें और ब्रेड को बैटर से कोट की गई स्लाइस को इस पर रखकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
– इसके बाद तड़का बनाने के लिए एक छोटे फ्राईपैन में थोड़ा सा तेल गरम करें।
– फिर इस तेल में राई, हरी मिर्च और करी पत्ते डाल कर इसको थोड़ा चटकने दें।
– फिर तैयार टोस्ट के ऊपर डाल दें। इसके बाद कटे हुए प्याज से गार्निश कर दें। तैयार है गरमा गरम दही टोस्ट।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें