Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

साउथ इंडियन खाने के शौकीन Rava Idli से करें हफ्ते की शुरुआत,जानिए recipe.

March 24, 2024

साउथ इंडियन खाने के शौकीन Rava Idli से करें हफ्ते की शुरुआत,जानिए recipe.

मुंबई: रवा इडली घर में बनाना काफी आसान है। यह खाने में स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक भी है। दक्षिण भारत में इसे काफी पसंद किया जाता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं रवा इडली:

सामग्री:
’रवा -2 कप ’
दही – 2 कप ’
नमक – स्वादानुसार
’हरे मटर के दाने – 1/4 कप
’हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
’अदरक – कद्दूकस किया हुआ
’उरद की दाल – 1 चम्मच
’राई – 1 चम्मच
’हरा धनियां – बारीक कटा हुआ
’तेल – 2-3 चम्मच
’ईनो- एक छोटी चम्मच

विधि:

1. दही को अच्छे से फैट लीजिए। अब रवा को बर्तन में निकालकर दही मिलाइए। अच्छी तरह से मिलाएं।

2. अब इसमें नमक, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां डाल कर मिला लीजिए। छोटे पैन में 1 चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए।

3. तेल में राई डालिए, उरद की दाल डालिए और जैसे ही दाल हल्की ब्राऊन हो जाए इसे इडली के मिश्रण में मिला दीजिए। मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए रख दीजिए।

4. कुकर में 2 छोटे ग्लास पानी डाल कर गैस पर रख दीजिए। इडली स्टैन्ड खानों में तेल लगा कर चिकना कीजिए।

5. 15 मिनिट बाद मिश्रण में ईनो डालकर मिलाते रिहए, जैसे ही उबाल आ जाए चलाना बन्द कर दीजिए। मिश्रण को चमचे की सहायता से प्रत्येक खाने में भरे और कुकर में रख दीजिए।

6. ढक्कन से सीटी हटाकर कुकर को बन्द कर दीजिए। इडली को 10-12 मिनिट पकने दीजिए। आपकी इडली बनकर तैयार है।

7. इसे मूंगफली की चटनी और हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें