Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Summer Special: इस चिलचिलाती गर्मी में आपको राहत दिलाएगा तरबूज का जूस, इसके सेवन से मिलेगी ठंडक

May 6, 2024

Summer Special: इस चिलचिलाती गर्मी में आपको राहत दिलाएगा तरबूज का जूस, इसके सेवन से मिलेगी ठंडक

जैसे कि आप जानतें है मौसम पूरी तरह से बदल चुका है और इसी के साथ गर्मी दस्तक दे चुकी है। इस मौसम में खानपान का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। इस मौसम में डॉक्टर भी ज्यादा पानी पीने और रसीले फल खाने की सलाह देते हैं। तरबूज और इसका जूस पीने से गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और यह शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है।

गर्मियों के मौसम में हर व्यक्ति को कम से कम दो ग्लास तरबूज का जूस जरूर पीना चाहिए। किडनी की समस्या है वो तरबूज का जूस अवश्य पिएं। खाली पेट तरबूज का जूस पीने से शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। गर्मी की तपन में क्या आपने तरबूज का शरबत पिया है चिपचिपी उमस और गर्मी की तपन के बीच तरबूज के रस का एक ग्लास से जो तृप्ति मिलती है ये सिर्फइसे पीकर जाना जा सकता है।

सामग्री:
’तरबूज ’नीबू 1 ’
बर्फके क्यूब्स 1 कप

विधि:
-सबसे पहले तरबूज को धोइए, काटिए, मोटा हरा भाग छील कर निकाल दीजिये।

-लाल वाले भाग के इतने छोटे टुकड़े कीजिए जो आपकी मिक्सर में वह आसानी से चल पाये।

-मिक्सर में तरबूज के टुकड़े डालकर मिक्स कीजिये। थोड़ी ही देर में गूदा और रस एकदम घुल जाएगा।

-अब इस रस को चलनी में छान लीजिए। जूस में स्वाद बढ़ाने के लिए एक नीबू निचोड़ लीजिए और गिलास में डालिए बर्फके क्यूबस डालकर ठंडा कीजिए।

-आप चाहें तो गिलास में शरबत के ऊपर 1- 2 पोदीना पत्तियां भी सजा सकती हैं और इसे अपने स्वादानुसार चीनी डालकर अधिक मीठा भी कर सकती हैं।

– ठंडा-ठंडा तरबूज का जूस तैयार है।

तरबूज जूस पीने के अनेकों लाभ :
अगर आप अपने वजन को नियंत्रित करना चाहती हैं तो तरबूज का जूस अवश्य पिएं। इससे शरीर में कमजोरी नहीं आएगी और एक्सट्रा फैट भी कम हो जाएगा। ’ तरबूज के जूस को पीने से कोलैस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और एचडीएल संतुलित रहता है। साथ ही आप के स्वास्थ्य के लिए भी यह फायदेमंद होता है।’

तरबूज का जूस पीने से गर्मियों में जिन रोगों के होने की संभावना होती है वो नहीं होते हैं। लू आदि भी नहीं लगती है। ’ तरबूज के जूस और काली मिर्च पाऊडर को मिलाकर पीने से कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद मिलती है। चूंकि तरबूज में लाइसोपिनि नामक एंटीऑक्सीडैंट होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें